प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करेगी हमारी सरकार: गोपाल राय

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जो टिप्पणियां की है उसपर पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का जो भी आदेश है उसे हमारी सरकार लागू करेगी।

गोपाल राय ने कहा कि हमने मीडिया में जितनी भी खबर देखी हैं, सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों को लेकर, पराली को लेकर, दिल्ली के चारो ओर जो प्रदूषण हो रहा है, उसको लेकर अपनी कई तरह के ऑब्जर्वेशन दिए हैं। हम उनके आदेश का इंतजार कर रहे हैं। हमारी सरकार सुप्रीम कोर्ट का जो भी आदेश है उसे लागू करने के लिए आगे बढ़ेगी।

Gopal Rai

मेरा मानना है कि सर्दियों में प्रदूषण की समस्या पूरे उत्तर भारत की समस्या है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा में जब सामूहिक तौर पर एक साथ कार्ययोजना बनेगी, उसको लागू करने के लिए हम सब लोग बढ़ेंगे तभी हम प्रदूषण पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।

हमारी सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू करेगी, प्रदूषण को कम करने के लिए जो भी जरूरी कदम है अगर सभी मिलकरउसे उठाते हैं तो हमे प्रदूषण को कम करने में जरूर मदद मिलेगी।

इससे पहले दिल्ली सरकार ने दिल्ली में ऑड-इवन को लागू कर दिया है। दिल्ली में 13 से 20 नवंबर के बीच इसे लागू कर दिया गया। इसके साथ ही पुलिस की टीमों को कहा गया है कि वह सतर्क रहें और पटाखों को जलाने से रोके, जिससे प्रदूषण को कम किया जा सके। गोपाल राय ने कहा कि पटाखों को लेकर यूपी, हरियाणा सरकारों से मेरा निवेदन है कि वो अपने राज्य में पटाखों को प्रतिबंधित करें ताकि प्रदूषण की स्थिति को बदतर होने से रोका जा सके।

गोपाल राय ने कहा कि पिछले 30 अक्टूबर से प्रदूषण के स्तर में धीरे-धीरे बढ़ोत्तरी देखी जा रही है, वैज्ञानिकों और मौसम विभाग को जो विश्वलेषण है उसके अनुसार 30 अक्टूबर से दिल्ली में प्रदूषण बढ़ने का मुख्य कारण तापमान का लगातार गिरना और हवा की स्पीड बहुत कम होना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+