दिल्ली में Grap-4 की पाबंदी हटी, गोपाल राय ने की लोगों से ये अपील
दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को कम करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। प्रदेश के पर्यावरण मंत्री ने लोगों से अधिक सावधानी बरतने की अपील की है। गोपाल राय ने कहा कि प्रदूषण के स्तर में पिछले दो दिनों से लगातार सुधार देखा जा रहा है। आज का जो प्रदूषण का स्तर है वो 290 एक्यूआई तक पहुंच गया है।
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से और पूरे उत्तर भारत के लोगों से निवेदन करना चाहता हूं कि प्रदूषण में सुधार हुआ है लेकिन अभी भी हमे सतर्क रहने की जरूरत है। अगर पिछली दिवाली के स्तर को देखें तो दिवाली से पहले प्रदूषण का स्तर 215 तक पहुंच गया था।

जिस तरह से हमने लापरवाही की और उसके बाद दिल्ली के अगले दिन प्रदूषण के स्तर में बढ़ोत्तरी होने लगी वह चिंताजनक है। GRAP-4 की पाबंदियों को हटा दिया गया है। मैं दिल्ली के लोगों से निवेदन करता हूं कि प्रदूषण में सुधार है लेकिन अभी भी सतर्कता बरतने की जरूरत है।
लोगों का मेरे पास फोन आ रहा है कि क्या-क्या बंद है और क्या-क्या खुला है। कई लोगों को लग रहा है कि सारी पाबंदियां हट गई हैं। कई लोगों को लग रहा है कि इसपर पाबंदी है या नहीं। इसलिए मैं लोगों से गुजारिश करना चाहता हूं कि अभी भी हमे सावधानी बरतने की जरूरत है। दिल्ली में ग्रैप-4 की पाबंदियों को हटा दिया गया है। लेकिन ग्रैप-1, 2 और 2 तीनों ही लागू हैं। प्रदूषण के स्तर में और भी सकारात्मक सुधार होने के बाद इन पाबंदियों को वापस लिए जाने पर विचार किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications