भाजपा चुनाव हार रही है, इसीलिए ED का इस्तेमाल कर रही: गोपाल राय
आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। दरअसल राजस्थान में कांग्रेस नेता गोविंद दोतसारा के ठिकाने पर ईडी ने छापेमारी की है।
इस छापेमारी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गोपाल राय ने कहा कि यह साफ है कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव हा रही है। यही वजह है कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल चुनाव जीतने के लिए कर रही है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि जब उन्होंने 2014 में राज्य की बागडोर संभाली थी, तो हर कोई जानता था कि उस समय शासन की स्थिति क्या थी। उस समय भेदभाव, भ्रष्टाचार की बातें हो रही थीं और निराशा का माहौल था।
ईडी ने आज कांग्रेस नेता गोविंद सिंह दोतसारा के घर पर छापा मारा था। इसके अलावा निर्दलीय विधायक ओम प्रकाश हुडला के घर पर भी ईडी ने छापेमारी की थी। यह छापेमारी राजस्थान इलिजिबिलिटी एग्जामिनेशन फॉर टीजर्स 2021 का पेपर लीक मामले में की गई है।
ईडी के अधिकारी दोतसारा के जयपुर स्थित घर और सीकर स्थित घर पर पहुंची थी। ईडी ने कुल छह ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमे कुछ कोचिंग सेंटर भी शामिल हैं। हालांकि कोचिंग सेंटर ने इन दोतसारा से किसी भी तरह के लिंक से इनकार किया है।
बता दें कि ईडी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को समन जारी किया है। ईडी ने यह नोटिस फॉरेन एक्सचेंज यानि फेमा के उल्लंघन के मामले में भेजा है। वैभव को शुक्रवार को जयपुर या दिल्ली स्थित ईडी कार्यालय आने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications