कंस्ट्रक्शन साइटों के प्रतिनिधि संग गोपाल राय ने की मीटिंग, 'एंटी डस्ट कैंपेन' को लेकर वर्कशॉप का हुआ आयोजन
New Delhi: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बुधवार को दिल्ली सचिवालय में 120 कंसट्रक्शन साइट के प्रतिनिधियों को बुलाकर बैठक की। इनमें निजी और सार्वजनिक दोनों तरह की साइट शामिल हैं। गोपाल राय ने कहा कि 7 अक्तूबर से दिल्ली में एंटी डस्ट कैंपेन शुरू हो चुका है। सात तारीख को जब मैनें औचक निरीक्षण किया तो पता चला काफी कंपनियां लापरवाही कर रही हैं। उनके खिलाफ हमने एक्शन भी लिया था।
'14 सूत्रीय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हो रहा है'
उन्होंने कहा कि दिल्ली में Dust प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हमने Anti Dust अभियान शुरू किया है। इसके तहत अलग-अलग विभागों की 523 टीमें बनाई गई हैं जो निर्माण स्थलों पर जमीनी हकीकत की जांच कर रही हैं। मैंने खुद दो निर्माण स्थलों पर जांच की। मैंने देखा कि Dust Pollution के लिए 14 सूत्रीय दिशा-निर्देशों का उल्लंघन हो रहा है। मुझे समझ में आया कि कंपनियों में गंभीरता नहीं है। इसलिए हमने 120 निर्माण स्थलों पर काम करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों को बुलाया और उन्हें Dust Pollution के बारे में प्रशिक्षित किया।

दिल्ली के प्रदूषण को कम करने के लिए 21 सूत्रीय Winter Action Plan लागू किया गया है। इसके तहत 7 October को Anti Dust Campaign शुरू किया गया था। 13 विभागों की 500+ Teams Construction Sites का निरीक्षण कर रही हैं। मैंने भी 7 October को RML Hospital में बन रहे Block और Godrej की मल्टी स्टोरी बिल्डिंग की Construction Sites का औचक निरीक्षण किया।
'हरित रत्न अवार्ड' देगी सरकार
हमने Winter Action Plan में Announce किया था कि जो अच्छा काम करेंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा और जो नियमों का उल्लंघन करेंगे उन्हें Penalty लगायी जायेगी। नियमों का उल्लंघन करने वाली दो एजेंसियों को 5-5 Lakh का जुर्माना लगाया गया है और जिन 10 एजेंसियों ने अच्छा काम किया है, उनमें काम करने वाले लोगों को 'हरित रत्न अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। साथ ही मंत्री ने पर्यावरण नियमों का सख्ती से पालन करने पर 10 निर्माण एजेंसियों को "हरित रत्न अवार्ड" से पुरुस्कृत भी किया।












Click it and Unblock the Notifications