दिल्ली में शुरू हुआ रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान

दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के लिए प्रदेश की अरविंद केजरीवाल सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। कई जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं कि सर्दियों में दिल्ली की हवा को साफ रखा जा सके।

इसी कड़ी में दिल्ली में रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान चलाया गया। खुद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने इस अभियान में हिस्सा लिया। इस अभियान में गोपाल राय ने लोगों को गुलाब का फूल देकर उनसे पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए आगे आने को कहा।

gopal rai

गोपाल राय ने इस अभियान की जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने अभियान की तस्वीरों को साझा करते हुए लिखा, दिल्ली में वाहन प्रदूषण को कम करने के लिए जनजागरूकता अभियान के तहत 'रेड लाइट ऑन , गाड़ी ऑफ' अभियान की ITO चौराहे से शुरुआत। दिल्ली के लोगों से अपील है कि रेड लाइट पर अपने वाहनों के इंजन को बंद करें और दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर करने में अपना सहयोग दें।
गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में सर्दियों के दौरान प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ता है। उसे रोकने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 सूत्रीय विंटर एक्शन प्लान घोषित किया था, उसके तहत काम हो रहा है। तीन दिन पहले एक्यूआई का स्तर 300 के ऊपर चला गया है लेकिन अब यह 200-250 के आस-पास है। पीएम-10 की मात्रा कम हो रही है जबकि पीएम 2.5 का स्तर बढ़ रहा है। इसका मतलब है कि गाड़ियों का प्रदूषण बढ़ रहा है। इसे कम करने के लिए हमने रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान शुरू किया गया है।

28 अक्टूबर को इस अभियान को बाराखंबा चौराहे पर किया जाएगा। 2 नवंबर को हमारे 70 विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों में किया जाएगा। 3 नवंबर को 2000 स्कूलों में, कॉलेज में इको क्लब में किया जाएगा। मेरी लोगों से अपील है कि हम हर रोज 10-15 रेड लाइट पार करते हैं। गर दिल्ली के लाखों लोग हर रेड लाइट पर अपना इंजन बंद कर दें तो हर रोज आधा घंटा फ्यूल बर्निंग को कम कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+