बेरहम मां! होमवर्क ना करने पर मासूम को दी तालिबानी सजा, केस दर्ज
नई दिल्ली, 08 जून: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दिल्ली में पांच वर्षीय बच्ची चिलचिलाती धूप में छत पर पड़ी हुई है और उसके हाथ पीछे से बंधे हुए हैं। दरअसल एक महिला ने होमवर्क नहीं करने पर अपनी पांच साल की मासूम बच्ची के हाथ पैर बांधकर भरी दोपहर चिलचिलाती धूप में तपती छत पर डाल दिया। बच्ची चीखती चिल्लाती रही। किसी ने इस घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसके बाद महिला पर पुलिस ने केस दर्ज कार्यवाही की है।

पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना दो जून को दिल्ली के खजूरी खास इलाके में हुई। लड़की होमवर्क नहीं कर रही थी, इसलिये उसकी मां ने उसके हाथ-पैर बांध दिये और उसे छत पर छोड़ आई। पुलिस की पूछताछ में बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची ने स्कूल का होमवर्क नहीं किया था, इसलिए हाथ-पैर बांधकर चुभती गर्मी में छत पर डाल कर उसे 5 से 7 मिनट की ऐसी सजा दी। बाद में वह बच्ची को छत से नीचे ले आई थी।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जब वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि वायरल वीडियो खजूरी खास एरिया का है। मामले की पुष्टि के लिए विशेष टीमें बनाई गईं। काफी मशक्कत के बाद टीमों ने बच्ची के बारे में पता लगा सका। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी हस्तक्षेप किया है। उन्होंने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले की जानकारी मांगी है।
लगभग 25 सेकेंड की यह वीडियो बनाने वाली महिला ने दावा किया कि बच्ची की मां ने उसके हाथ-पैर बांधे और दोपहर करीब दो बजे उसे चिलचिलाती धूप में छत पर छोड़कर चली गई। पुलिस ने खजूरी खास थाने में किशोर न्याय अधिनियम के तहत एफआइआर दर्ज की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है। नॉर्थ-ईस्ट पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आरोपी महिला के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। बच्ची स्वस्थ्य बताई जा रही है।
इस घटना को लेकर सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने आक्रोश प्रकट किया और जिम्मेदरा लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक सोशल मीडिया यूजर्स राहुल सिंह ने लिखा, यह भयावह है। कृपया तत्काल इसपर ध्यान दें। आनंद वर्मा नामक यूजर्स ने लिखा, ''कृपया तत्काल इस मामले पर ध्यान दें।












Click it and Unblock the Notifications