रियल लाइफ 'मर्दानी' ने फोन छीनने आए बदमाश को दिखाई दिलेरी, स्नैचर खुद अपनी जान बचाकर भागा, VIDEO

नई दिल्ली, 08 सितंबर: देश की राजधानी दिल्ली महिलाओं के लिए कितनी सुरक्षित है, इसके जीते जागते सबूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां एक सूनसान रास्ते से गुजर रही लड़की को एक बदमाश ने अपना निशाना बनाने का सोचा, हालांकि लड़की की दिलेरी ने बदमाश के मसूंबों को पस्त कर दिया। लड़की पर चाकू से हमला भी किया गया, लेकिन लड़की ने पूरी ताकत के साथ उसका मुकाबला किया।

दिल्ली की लड़की की दिलेरी

दिल्ली की लड़की की दिलेरी

अगर आपमें ताकत और हिम्मत है, तो फिर कितनी भी बड़ी मुसीबत से बाहर निकलता जा सकता है। ऐसा ही कुछ दिल्ली से सामने आए वीडियो में साफ दिख रहा है। दिल्ली के बदरपुर इलाके में एक अकेली लड़की सूनसान सड़क से गुजर रही थी, तब ही उस पर चाकू से हमला कर फोन छीनने की कोशिश करना एक बदमाश को भारी पड़ गया।

 चाकू के दम मोबाइल छिनने की कोशिश, फिर

चाकू के दम मोबाइल छिनने की कोशिश, फिर

दरअसल, न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली की इस घटना का वीडियो शेयर किया है, जिसमें मुताबिक शख्स ने पहले चाकू के दम लड़की से मोबाइल छिनने की कोशिश की। और फिर जब लड़की ने उसका विरोध किया तो उसने हथियार से हमला करने लगा और मोबाइल छीनने की लगातार कोशिश करता रहा, लेकिन लड़की बहादुरी दिखाते हुए खुद का बचाव करती रही।

स्नैचर को पड़े लेने के देने

स्नैचर को पड़े लेने के देने

31 सेकंड के वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एक युवक वहां से निकलता है और फिर कुछ ही पल बाद लड़की जमकर उसका मुकाबला कर रही है। इतना ही नहीं उसने स्नैचर के साथ दिलेरी से लड़ाई की। बदमाश की टीशर्ट पकड़ ली और उसे भागने नहीं दिया, हालांकि बाद में आरोपी वहां से डर कर फरार हो जाता है।

आरोपी का डटकर किया मुकाबला

आरोपी का डटकर किया मुकाबला

वहीं इस पूरे मामले पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि बदरपुर के ताजपुर पहाड़ी में लड़की एक दोस्त के पास जा रही थी, इस दौरान एक बदमाश आया, जिसका उसने बहादुरी दिखाते हुए टी-शर्ट से पकड़ा, जो उसका फोन छीनने की कोशिश कर रहा था और अपना फोन वापस ले लिया। इसके बाद स्नैचर भाग गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+