नूपुर पर बोले गौतम गंभीर- माफी मांगने के बाद आने वाली धमकियों पर 'सेक्युलर लिबरल्स' की चुप्पी चिंताजनक
नई दिल्ली, 13 जून: पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर पूरे देश में प्रदर्शन का सिलसिला जारी है। इस दौरान कई बड़े शहरों में हिंसा भी हुई। मामला बढ़ता देख बीजेपी से निष्कासित नेता नूपुर शर्मा ने माफी मांग ली थी, लेकिन अभी भी उनको जान से मारने और रेप की धमकियां मिल रही हैं। अब नूपुर के बचाव में बीजेपी सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर भी आ गए हैं। साथ ही उन्होंने ट्वीट कर 'धर्मनिरपेक्ष उदारवादियों' पर निशाना साधा।

Recommended Video
गौतम गंभीर ने ट्वीट कर लिखा कि एक महिला, जिसने माफी मांग ली है, उसके खिलाफ देशभर में नफरत का घिनौना प्रदर्शन और जान से मारने की धमकी देने वालों पर तथाकथित 'धर्मनरिपेक्ष उदारवादियों' (सेक्युलर लिबरल्स) की चुप्पी निश्चित तौर पर पागल कर देने वाली है। उनके अलावा पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने भी नूपुर का बचावा किया है। उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट कर लिखा कि ये कर्नाटक में नूपुर शर्मा का लटका हुआ पुतला है। मुझे तो विश्वास नहीं हो रहा है कि ये 21वीं सदी का भारत है या हम 21वीं सदी में जी रहे हैं । मैं सभी से आग्रह करूंगा कि राजनीति को एक तरफ छोड़ दें और विवेक से काम लें, ये सच मायने में बहुत ज्यादा है।
कई जगहों पर FIR
वहीं दूसरी ओर नूपुर की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उनके खिलाफ बंगाल में एक एफआईआर दर्ज करवाई गई। बंगाल पुलिस के मुताबिक IPC की धारा 153(ए), धारा 504, धारा 505(2), धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले मुंबई और ठाणे में भी उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ था। कुछ पुलिस थानों ने उन्हें पूछताछ के लिए समन भी भेजा है।












Click it and Unblock the Notifications