दिल्ली में गरबा नाइट की धूम, कलाकारों को आतिशी मार्लेना ने किया सम्मानित

नवरात्रि के मौके पर दिल्ली में अलग-अलग जगहों पर रास-गरबा हो रहा है। दिल्ली सरकार भी इस खूबसूरत परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। प्रदेश सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना भी इसी तरह के एक कार्यक्रम में शामिल हुईं।

कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची आतिशी मार्लेना ने कहा, दिल्ली में रास-गरबा की खूबसूरत परंपरा को बढ़ावा देने के लिए, दिल्ली गुजराती समाज ने सालों से शानदार प्रतियोगिताओं का आयोजन कर गुजराती संस्कृति को संजोये रखा है।

Atishi Marlena

आज इनके गरबा कार्यक्रम 'रमझट' में शामिल होकर कलाकारों को पुरस्कृत किया। इन कार्यक्रमों द्वारा आज भी ये प्रसिद्ध संस्कृति दिल्ली का अटूट हिस्सा बनी हुई है! इससे पहले आतिशी मार्लेना ने नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के अवतार शैलपुत्री को नमन किया।

आतिशी मार्लेना ने ट्वीट करके लिखा, ॐ शं शैलपुत्री देव्यै: नम:। नवरात्रि के पहले दिन बालमुकुंद खंड, गिरी नगर में आयोजित माता रानी के कीर्तन में शामिल हुई। माता रानी से यही प्रार्थना है कि, वो अपनी कृपा दृष्टि हम सभी पर बनाए रखे और सच्चाई की राह पर चलते हुए लोगों की सेवा करने की शक्ति दें। जय माता दी।

बता दें कि दिल्ली के पीतमपुरा में जल्सा 7.0 का आयोजन किया जा रहा है। यहां सीपी ब्लॉक के पार्क में जलसा का आयोजन किया जा रहा है। गुरुग्राम में मशहूर सिंगर शिबानी कश्यप का लाइव प्रोग्राम होगा। यह कार्यक्रम 21 अक्टूबर को होगा। कार्यक्रम का नाम डांडिया नाइट विद शिबानी कश्यप है।

दिल्ली में शारदीय नवरात्रि को धूमधाम से मना रहा है। 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। बता दें कि गुजरात में लोकप्रिय डांडिया नाइट का लुत्फ अब दिल्ली में कई जगह पर लिया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+