Gangwar in Tihar Jail: पुलिस की नाक के नीचे गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की तरह ताजपुरिया की भी हत्या! वजह सिर्फ एक

Gangwar in Tihar Jail: 19 दिन पहले गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया को जेल नंबर-3 में गैंगवार में मार डाला गया। वहीं, अब तिहाड़ जेल के नंबर 9 में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया के कत्ल की घटना से प्रशासन में खलबली मची है।

Gangwar in Tihar Jail

Gangwar in Tihar Jail: माफियागिरी में अपना नाम उजागर करने और डॉन बनने की चाहत लगातार खूनी खेल को दावत दे रही है। उधर, कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने की पुलिस की तमाम कोशिशें पानी में घुल रही हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण है तिहाड़ जेल के नंबर 9 में गैंगस्टर सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया का कत्ल। ठीक उसी तरह, जैसे 19 दिन पहले गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया को जेल नंबर-3 में मौत के घाट उतारा गया था।

पुलिस की नाक के नीचे एक के बाद एक हुई हत्याओं से प्रशासन से लेकर सियासत में भी भूचाल आ गया। दोनों गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया और टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के पीछे वजह सिर्फ एक 'गैंगवार'। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टिल्लू ताजपुरिया पर ताबड़तोड़ 40 हमले किये गए। जेल नंबर 8 में बंद योगेश टुंडा नाम के कैदी ने लोहे की ग्रिल से टिल्लू पर वार किए। योगेश का साथ दीपक बॉक्सर, राजेश और रियाज ने दिया। खून से लथपथ टिल्लू वहीं ढेर हो गया। कातिलों की चौकडी का कनेक्शन गोगी गैंग से है।

टिल्लू ताजपुरिया की हत्या गोगी शूटआउट का बदला?

आपको बता दें कि साल 2021 की 24 सितंबर को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में एक शूटआउट हुआ था। जिसमें गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी मारा गया था। लेकिन, गोगी की हत्या के बाद भी सोशल मीडिया पर बदले के संदेश सामने आते रहे हैं। उस वक्त एक बयान भी सामने आया था कि हम चुप बैठे हैं, तो ये न समझना की मर गए। अब जंग के कायदे बदल गए हैं। जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या का आरोप दोस्त से जानी दुश्मन बने सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया पर लगा था। इसलिए टिल्लू की हत्या, गोगी शूटआउट का बदला माना जा रहा है।

तेवतिया मर्डर का रीकॉल है टिल्लू हत्या!

19 दिन पहले यानी 14 अप्रैल को तिहाड़ जेल नंबर 3 में बंद गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया की दर्दनाक हत्या गैंगवार में हुई थी। हुआ कुछ यूं था कि जेल के अंदर हुई गैंगवार में गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया पर चाकू और सूजे से ताबड़तोड़ वार किए। जिसमें तेवतिया लहूलुहान होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई थी। प्रिंस पर करीब 18 आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। छानबीन में सामने आया कि प्रिंस की दक्षिण दिल्ली के शातिर अपराधी रोहित चौधरी से दुश्मनी चल रही थी।

जेल के अंदर से चला रहा था 'जरायम'की दुनिया

दरअसल, दिल्ली के अलीपुर के पास स्थित ताजनुरा गांव निवासी सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया साल 2016 से जेल में अपने गुनाहों की सजा काट रहा था। उसके ऊपर कई संगीन मुकदमे दर्ज थे। कहा जाता है कि जेल के अंदर से टिल्लू 'जरायम'की दुनिया का चक्का घूमता था। जिसका सटीक उदाहरण है 'गोगी शूटआउट'। 2021 की 24 सितंबर को दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में पेशी पर लाए गए गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी को टिल्लू की गैंग के दो सदस्यों ने ही मार गिराया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+