Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

GandhiNagar Seat: दिल्‍ली चुनाव 2025 में गांधीनगर सीट पर कांग्रेस के 4 बार के MLA, अब भाजपा उम्‍मीदवार

GandhiNagar Delhi Election 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में नामांकन पत्रों की जांच हो रही है। 20 तक नामांकन वापसी है। फिर 5 फरवरी को मतदान व 8 फरवरी को मतगणना होगी। नई दिल्‍ली, कालकाजी, जंगपुरा, पटपड़गंज व गांधीनगर समेत कई सीटों के परिणाम सबकी नजर है।

गांधी नगर विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly elections, 2025: Gandhi Nagar)

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 की वीआईपी, हॉट और सबसे चर्चित सीटों में गांधी नगर सीट भी शामिल है, क्‍योंकि यहां से कभी कांग्रेस के दिग्‍गज नेता रहे अरविंद सिंह लवली अब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। साल 1998, 2003, 2008 और 2013 में कांग्रेस की टिकट पर गांधी नगर दिल्‍ली से विधायक चुने गए लवली साल 2025 के चुनाव में भाजपा उम्‍मीदवार हैं।

GandhiNagar Seat in Delhi Election 2025

साल 1998 में अरविंदर सिंह लवली को दिल्‍ली का सबसे कम उम्र का विधायक बनने का गौरव भी हासिल हुआ। लवली साल 2013 से 2015 तक और फिर 2023 से 2024 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (दिल्ली पीसीसी) के अध्यक्ष भी रहे। दिल्‍ली की शीला दीक्षित सरकार में शहरी विकास और राजस्व, शिक्षा, परिवहन, पर्यटन, भाषा, गुरुद्वारा चुनाव, स्थानीय निकाय और गुरुद्वारा प्रशासन मंत्रालय संभाला। सियासी वजहों से मई 2024 में कांग्रेस से इस्‍तीफा देकर भाजपा का हाथ थाम लिया था।

गांधी नगर सीट उम्‍मीदवार (Gandi Nagar seat candidate)

1. आप के नवीन चौधरी (AAP Naveen Chaudhary)
2. बीजेपी के अरविंदर सिंह लवली (BJP Arvinder Singh Lovely)
3. कांग्रेस के कमल अरोड़ा (INC Kamal Arora)

गांधीनगर विधायकों की सूची (Gandhi Nagar Result and MLA List)

1993 दर्शन कुमार बहल भारतीय जनता पार्टी
1998 अरविंदर सिंह लवली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2003 अरविंदर सिंह लवली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2008 अरविंदर सिंह लवली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2013 अरविंदर सिंह लवली भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
2015 अनिल कुमार बाजपेयी आम आदमी पार्टी
2020 अनिल कुमार बाजपेयी भारतीय जनता पार्टी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+