Delhi Metro Alert: आज से लेकर 10 सितंबर तक इन मेट्रो स्टेशन पर रहेंगी पाबंदियां,देखें पूरी लिस्ट
Delhi Metro and G20 Summit: दिल्ली G20 समिट के लिए तैयार है, 9 और 10 सितंबर को इसकी मुख्य बैठक होगी, ऐसे में राजधानी के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात किए गए हैं। कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष आज भारत आने वाले है, जिसके कारण नई दिल्ली के कुछ रास्तों को बंद रखा गया है तो वहीं दिल्ली की मेट्रो की सेवाएं भी इस दौरान कुछ देर के लिए बाधित रहेंगी।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को छोड़कर कोई भी मेट्रो स्टेशन बंद नहीं किया गया है, सारे मेट्रो स्टेशन ओपन हैं लेकिन कुछ परिवर्तन वहां किए गए हैं।
इस बारे में पहले से ही सूचना दे दी गई थी
मेट्रो स्टेशन की ओर से इस बारे में पहले से ही सूचना दे दी गई थी कि जिन रास्तों में वीआईपी मूवमेंट होगा, वहां मूवमेंट खत्म होने तक सेवाएं बाधित रहेंगी, ऐसे में लोगों को कुछ देर मेट्रो स्टेशन पर या उसके बाहर इंतजार करना पड़ सकता है। बता दें कि आज सुबह चार बजे से सभी मेट्रो सर्विस लागू हो गई है।
VIP मूवमेंट के कारण इन स्टेशनों पर रहेंगी पाबंदियां
- जनपथ ,
- खान मार्केट,
- इंद्रप्रस्थ,
- दिल्ली गेट,
- आईटीओ,
- जोर बाग,
- आईएनए,
- दिल्ली हाट,
- जंगपुरा,
- मंडी हाउस,
- बाराखंभा रोड,
- राजीव चौक,
- पटेल चौक,
- केंद्रीय सचिवालय,
- उद्योग भवन,
- लोक कल्याण मार्ग,
- भीकाजी कामा प्लेस,
- मोती बाग,
- दिल्ली कैंट,
- नारायणा विहार,
- वसंत विहार,
- धौला कुआं,
- दिल्ली एयरोसिटी,
- आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 3,
- आईजीआई एयरपोर्ट टर्मिनल 1,
- सदर बाजार
रेलवे स्टेशन वाला रूट प्रभावित नहीं
दिल्ली में आज एयरपोर्ट के आस-पास वीआईपीए मूवमेंट ज्यादा होगा तो वहीं सेंट्रल दिल्ली की भी रूट प्रभावित होगी लेकिन जो एरिया वीआईपी रूट से बाहर हैं, वहां की सर्विस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा जैसे कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन वाला रूट, यात्रियों को आज से लेकर दस सितंबर तक इस रूट में कोई दिक्कत नहीं होगी और आराम से वो यात्रा कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications