G20 Summit 2023: दिल्ली के इन रास्तों से होकर गुजरेगा बाइडेन का काफिला, इसलिए जरूर चेक करें रोड मैप

Joe Biden For G20 Summit 2023: अंमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन आज शाम G20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत आने वाले हैं। तय प्रोग्राम के मुताबिक बाइडेन का प्लेन शाम 6.55 बजे दिल्ली में लैंड करने वाला है, हालांकि दिल्ली से पहले बाइडेन की फ्लाइट जर्मनी में थोड़ा सा ब्रेक लेगी लेकिन शाम को वो देश की राजधानी दिल्ली पहुंच जाएंगे। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री वीके सिंह उन्हें रिसीव करेंगे। जी 20 के मद्देनजर इस वक्त दिल्ली में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है।

G20 Summit 2023:

एयरपोर्ट से बाइडेन अपनी स्पेशल गाड़ी 'बीस्ट' से अपना आगे का सफर तय करेंगे उनके साथ 50 गाड़ियों का काफिला होगा, जिसमें सीक्रेट सर्विस कमांडो भी होंगे। आज जिन रास्तों से बाइडेन का काफिला गुजरेगा वहां के ट्रैफिक को डाइवर्ट किया गया है और जितनी देर काफिला रोड पर रहेगा, उतनी देर मेट्रो सेवाएं रोक दी जाएंगी, सड़कों पर काफिले की गाड़ियों के अलावा एक भी आम वाहन या आम इंसान नहीं होंगे। इस काफिले के साथ कमांडो और दिल्ली पुलिस भी होगी।

एयरपोर्ट से होटल फिर प्रगति मैदान

एयरपोर्ट से बाइडेन सीधे होटल आईटीसी मौर्य होटल पहुंचेंगे,जो कि धौला कुआं में है, इसके बाद वो सीधे वहां से प्रगति मैदान जाएंगे, जहां पर जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन हुआ है। सारे रूट पर वीआईपी आवाजाही की वजह से एक घंटे पहले ही ट्रैफिक को रोक दिया जाएगा इसलिए आज घर से निकलने से पहले सभी दिल्ली वासी ट्रैफिक मैप देखकर चलें।

ये रूट पर है प्रभावित

  • दिल्ली पुलिस ने कल रात 12 बजे से नेशनल हाईवे-44 से आने वाले सभी वाहनों को डायवर्ट कर दिया है।
  • कल रात 12 बजे से 10 सितंबर की रात 12 बजे तक दिल्ली में भारी वाहनों की नो एंट्री है।
  • दूध, सब्जियां, फल और मेडिकल इमरजेंसी वाले वाहनों के स्पेशल परमिट दी जाएगी।
  • वाना, नजफगढ़ और द्वारका के वाहनों को भी डायवर्ट किया गया है।

इन जगहों पर है बैरिकैटिंग

  • एनएच-44 पर
  • पिपली में केएमपी फ्लाईओवर
  • सैदपुर पुलिस चौकी
  • लामपुर बॉर्डर
  • सफियाबाद बार्डर
  • नाहरा-नाहरी-हलालपुर रोड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+