G-20 Summit: दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, दी इन रास्तों से बचने की सलाह

G-20 Summit Delhi Traffic Advisory: जी-20 शिखर (G-20 Summit) सम्मेलन की मेजबानी इस बार भारत कर रहा है। इस शिखर सम्मेलन में कई देशों के नेता और डेलिगेशन शामिल होंगे, जिसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

वहीं, जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (Delhi Traffic Police) ने 9 से 10 सितंबर के लिए ट्रैफिक एडवाजरी (Traffic Advisory) भी जारी की है। वहीं, कल यानी 2 सिंतबर और 3 सितंबर को भी जी-20 समिट को लेकर रिहर्सल होगी।

G-20 Summit Delhi Traffic Advisory

यह रिहर्सल सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, फुल ड्रेस रिहर्सल कारकेड दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से मध्य जिले और नई दिल्ली जिले की और बढ़ेगा।

इन रास्तों पर होगी रिहर्सल
कारकेड रिहर्सल की सुविधा के लिए दिल्ली की कुछ सड़कों पर यातायात की आवाजाही के लिए नए नियम हो सकते है। आप यहां उन रास्तों की लिस्ट देख सकते है, जो रिहर्सल के चलते प्रभावित रहेंगे...

महात्मा गांधी मार्ग, राजघाट चौक, सलीमगढ़ बाईपास, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड, 11 मूर्ति, सरदार पटेल मार्ग से कौटिल्य मार्ग, सरदार पटेल मार्ग से पंचशील मार्ग, जाकिर हुसैन मार्ग से सुब्रमण्यम भारती मार्ग, प्रेस एन्क्लेव रोड से लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ टीटो मार्ग से सिरी फोर्ट रोड, आईपी प्लाईओवर, शांति वन चौक, भैरों रोड से रिंग रोड, शेरशाह रोड, मानसिंह सोर, गोल मेथी, तीन मूर्ति, कौटिल्य, यशवंत प्लेस, जनपथ-कर्तव्यपथ, विंडसर प्लेस, टॉलस्टॉय मार्ग से जनपथ, विवेकानंद मार्ग, ए क्लैरिज, लोधी फ्लाईओवर के नीचे, चिराग दिल्ली फ्लाईओवर के नीचे, ब्रिगेडिया होशिया सिंह मार्ग, सत्य मार्ग से शांतिपथ, बाराखंभा रोड रेड लाइट, मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

दिल्ली पुलिस ने कहा, यात्रियों को इन सड़कों और जंक्शनों पर भीड़ का अनुभव हो सकता है। सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि वे तदनुसार अपनी यात्री की योजना पहले से बनाए और निदिष्ट समय सारणी के दौरान उपर्युक्त सड़कों और जंक्शनों से बचें। हालांकि, यदि यात्रा अपरिहार्य है तो यात्रियों को मेट्रों सेवाओं का अधिकतम उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

इन रास्तों का इस्तेमाल कर सकते हैं यात्री

उत्तर-दक्षिण कोरिडोर
- रिंग रोड-आश्रम चौक-सराय काले खां-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-नोएडा लिंक रोड-पुस्ता रोड-युधिष्ठिर सेतु-आईएसबीटी कश्मीरी गेट-रिंग रोड-मजून का टीला।

- एम्स चौक से रिंग रोड-धौला कुआं-रिंग रोड-बरार स्कवायर-नारायणा फ्लाईओवर-राजौरी गार्डन जंक्शन-रिंग रोड-पंजाबी बाग जंक्शन-रिंग रोड-आजादपुर चौक।

पूर्व-पश्चिम कोरिडोर
- डीएनडी फ्लाईओवर-रिंग रोड-आश्रम चौक-मूलचंद अंडरपास-एम्स चौक-रिंग रोड-धौला कुआं-रिंग रोड-बरार स्कवायर-नारायणा फ्लाईओवर तक।

- युधिष्ठिर सेतु-रिंग रोड-चंदगी राम अखाड़ा-माल रोड-आजादपुर चौक-रिंग रोड-लाला जगत नारायण मार्ग तक।

9 और 10 सितंबर को इन रास्तों का कर सकते है इस्तेमाल
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक, अजमेरी गेट से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का रास्ता 10 सितंबर को सुबह 5 बजे से 1 बजे तक बंद रहने वाला है। इसलिए मेट्रो सेवाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करने की सलाह दी गई है। अगर आपको सड़क मार्ग से होकर जाना है तो इन रास्तों का प्रयोग कर सकते है।

धौला कुंआ, रिंग रोड, नारायणा फ्लाईओवर, मायापुर चौक, कीर्ती नगर मेन रोड, शादीपुर फ्लाईओवर, पटेल रोड (मुख्य मथुरा मार्ग) पूसा गोल चक्कर पूसा रोड, पंचकुइयां रोड आउटर सर्कल कनॉट प्लेस चेम्सफोर्ड रोड पहाड़गंज साइड या मिंटो रोड अजमेरी गेट साइड के लिए भवभूति मार्ग और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंचें।

इसके अलावा उत्तरी और पूर्वी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए युधिष्टिर सेतु, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी फ्लाईओवर झंडेवालान गोल चक्कर- डी.बी. गुप्ता रोड, शीला सिनेमा रोड पहाड़गंज ब्रिज से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+