Delhi: आज होगा गणतंत्र दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल, इन रास्तों पर जाने से बचें
गणतंत्र दिवस के दिल्ली में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आज फुल ड्रेस रिहर्सल होगा, जिसकी वजह से कई रास्तों को बंद किया गया है और कुछ को डायवर्ट किया गया है।

Recommended Video
गणतंत्र दिवस के दिल्ली में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। आज फुल ड्रेस रिहर्सल होगा, जिसकी वजह से कई रास्तों को बंद किया गया है और कुछ को डायवर्ट किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज के फुल ड्रेस रिहर्सल को लेकर एडवायजरी जारी की गई है, जिसमे कहा गया है कि मध्य दिल्ली व दक्षिण दिल्ली में लोग आने से बचें और वैकल्पिक रास्तों को चुनें। आज सुबह 10.30 बजे से फुल ड्रेस रिहर्सल विजय चौक से शुरू होकर कर्तव्य पथ से होते हुए, सी-हेक्सागन, तिलक मार्ग, बहादुरशाह जफर के बाद लाल किले पर समाप्त होगी। जितनी देर परेड चलेगी उस दौरान किसी को भी कर्तव्य पथ पर जाने की इजाजत नहीं होगी।
वहीं सी-हेक्सागन से इंडिया गेड का इलाका आज सुबह 9.15 बजे से बंद रहेगा। जबतक परेड तिलक मार्ग के आगे नहीं चली जाती है, यह रास्ता बंद रहेगा। 10.30 बजे से तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग और सुभाष मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। इस रास्ते पर ना किसी को आने और ना जाने की अनुमति होगी। जैसे-जैसे परेड आगे बढ़ेगी उस आधार पर क्रॉस ट्रैफिक की इजाजत दी जाएगी।
ट्रैफिक पुलिस की ओर से लोगों को सलाह दी गई है कि सुबह 9.30 बजे से एक बजे तक परेड रूड से बचें, इस दौरान मेट्रो सेवाओं का प्रयोग करें। ध्यान देने वाली बात यह है कि केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशन का सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक आप इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। इन दोनों ही स्टेशन पर आपको आने की अनुमति नहीं होगी।
इसके अलावा पार्क स्ट्रीट, आराम बाग, कमला मार्केट, प्रगति मैदान पर सिटी बसों की आवाजाही को सीमित किया जाएगा। वहीं ड्रोन, पैराग्लाइडर, पैरोमीटर, हैंग ग्लाइडर, सहित तमाम मानव रहित विमान प्रणाली पर प्रतिबंध रहेगा। दूर से संचालित किए जाने वाले उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा। गर्म हवा के गुब्बारों पर भी प्रतिबंध रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications