स्वतंत्रता दिवस को लेकर लाल किले पर हुई फुल ड्रेस रिहर्सल, कई रास्ते बंद

नई दिल्ली, 13 अगस्त: लाल किले पर 15 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसको लेकर शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। जिस वजह से पुरानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। इसके अलावा सुबह 10 बजे तक कई रास्तों को दिल्ली पुलिस ने बंद किए रखा। कुछ रूट पर डायवर्जन किया गया है, ताकि लोगों को दिक्कत ना हो। इस साल 26 जनवरी को बहुत से उपद्रवी लालकिले पर पहुंच गए थे और वहां पर जमकर हिंसा की। जिस वजह से लालकिले के पास कंटेनरों की दीवार बना दी गई है।

Recommended Video

      Independence Day 2021: Red Fort पर फुल ड्रेस रिहर्सल, Delhi के कई रास्ते जाम | वनइंडिया हिंदी
      red fort

      दिल्ली पुलिस के मुताबिक लाल किला, जामा मस्जिद और दिल्ली रेलवे स्टेशन तक जाने वाली बसों के रूट को बदला गया है। साथ ही आठ सड़कें आज सुबह 4 बजे से 10 बजे तक बंद रहीं। जिसमें नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और इसके लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड राजघाट से आईएसबीटी, आउटर रिंग रोड आईएसबीटी से आईपी फ्लाईओवर वाली सड़क शामिल है।

      वहीं दूसरी ओर दिल्ली मेट्रो ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर उन्होंने भी सुरक्षा बढ़ा दी है। जिसके चलते 14 अगस्त की सुबह 6 बजे से सभी मेट्रो स्टेशनों की पार्किंग बंद कर दी जाएगी। 15 अगस्त को जब सारा कार्यक्रम संपन्न हो जाएगा, तो दोपहर 2 बजे के बाद सभी पार्किंग को खोल दिया जाएगा। इसके लिए DMRC ने पार्किंग चलाने वाले लोगों को एडवाइजरी जारी कर दी है।

      वैकल्पिक मार्ग चालू
      रेलवे स्टेशन, अस्पताल जैसी जरूरी चीजों को बंद नहीं किया जा सकता है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक लालकिले के आसपास बहुत से रास्ते बंद हैं, लेकिन स्टेशन, अस्पताल आदि तक जाने के लिए वैकल्पिक मार्गों को खोला गया है, ताकि लोगों को दिक्कत ना हो। इसके अलावा जिन रास्तों पर प्रतिबंध लगाया गया है, वहां पर सिर्फ लेवल लगे वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+