कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज करना लोकतंत्र पर हमला: सौरभ भारद्वाज

कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज होने पर आईएनडीआई एलायंस में सहयोगी दल आम आदमी पार्टी (AAP) ने तीखा बयान दिया है। आम आदमी पार्टी नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस के साथ इस तरह का व्यवहार अवैध और अलोकतांत्रिक है।

इंडिया ब्लॉक पार्टनर कांग्रेस के बैंक खातों को फ्रीज करने को "लोकतंत्र पर हमला" बताया और इस कार्रवाई के लिए भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र की आलोचना की। एक संवाददाता सम्मेलन में आप के वरिष्ठ नेताओं और दिल्ली सरकार में मंत्रियों आतिशी और सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के पिछले खातों को जब्त करना चुनावों को प्रभावित करने का सीधा प्रयास था।

AAP leader Saurabh Bhardwaj

एक सवाल के जवाब में दिल्ली के मंत्री भारद्वाज ने कहा, "लोकसभा चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। इसलिए, कांग्रेस के बैंक खातों को जब्त करना अवैध और अलोकतांत्रिक है।"

वहीं कांग्रेस के नेताओं ने इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे विपक्ष को दबाने लोकतंत्र को कुचलने के एकमात्र इरादे से राजनीति से प्रेरित बताया है। डीपीसीसी के अध्यक्ष एवं अन्य नेताओं ने कहा है कि वह इस कदम को उनके संवैधानिक अधिकारों पर ज़बरदस्त हमला है।

वहीं शुक्रवार को भी दिल्ली में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं ने केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं कांग्रेस नेता अजय माकन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी पर बड़े आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा था कि हिंदुस्तान में लोकतंत्र पूरी तरह से खत्म हो चुका है। देश की मुख्य विपक्षी पार्टी के सारे अकाउंट्स फ्रीज कर दिए गए हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अकाउंट पर तालाबंदी कर दी गई है। ये कांग्रेस पार्टी के अकाउंट्स फ्रीज नहीं हुए, हमारे देश का लोकतंत्र फ्रीज किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+