दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गिरी 5 मंजिला इमारत, कई लोग मलबे में दबे
Delhi News: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक निर्माणाधीन 5 मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दब गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।
घटना के समय इमारत में करीब दस से पंद्रह मजदूर और उनके परिवार के सदस्य मौजूद थे। जैसे ही इमारत गिरी, मलबे में दबे लोगों की मदद के लिए स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और चार लोगों को मलबे से बाहर निकाल लिया। चारों को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। राहत और बचाव कार्य जारी है और अधिकारियों द्वारा घटना की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन अचानक यह हादसा हो गया।

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इमारत में करीब 10-15 लोग मजदूरी कर रहे थे, जिनमें से कुछ परिवार के सदस्य भी शामिल थे। इमारत गिरने के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी जान पर खेलकर मलबे से चार लोगों को बाहर निकाला और उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अनुसार, घटना का पता चलते ही दमकल विभाग ने 9 गाड़ियां भेजी। साथ ही, एनडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। मलबे में फंसे लोग मोबाइल की लाइट जलाकर मदद की गुहार लगा रहे हैं, जिन्हें रेस्क्यू टीमें बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं।
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गोयल ने बताया कि शाम 6:56 बजे इमारत गिरने की जानकारी मिली। इसके बाद तात्कालिक रूप से राहत कार्य शुरू किया गया। हालांकि, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन मलबे में दबे अन्य लोगों की मदद के लिए रेस्क्यू टीम पूरी कोशिश कर रही है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और दमकल अधिकारी स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि मलबे में फंसे लोगों की सही संख्या का पता चल सके।
यह भी पढ़ें फिर शुरू होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा, भारत और चीन की बैठक हुआ फैसला












Click it and Unblock the Notifications