बोरी में युवती की लाश, जेब में मिला दरिंदों तक पहुंचने का सुराग और हैवानियत की दास्तां
Delhi news, दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने सरिता विहार में हुई लड़की की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि साजिश का मास्टरमांइड धीरेंद्र अभी फरार है। पकड़े गए चारों आरोपियों ने लड़की से गैंगरेप, उसके बाद हत्या की बात कबूली है। बता दें, 27 फरवरी को लड़की की लाश एक बोरी में पड़ी मिली थी।

बदमाश को फंसाने के लिए रची साजिश
डीसीपी (साउथ-ईस्ट) चिन्मय बिश्वाल ने बताया कि भलस्वा में हुए एक मर्डर का आरोपी धनंजय और बुराड़ी में रहने वाले बदमाश बंटी के बीच तिहाड़ जेल में रंजिश हो गई। दिनेश भी चोरी के मामले में जेल में पहुंचा, जिसकी दोस्ती धनंजय से हो गई। दोनों पिछले दो महीने से संगम विहार इलाके में रह रहे थे। दोनों ने बंटी से बदला लेने की साजिश रचते हुए उसके छोटे भाई आरूष को हत्या और गैंगरेप के फर्जी केस में फंसाने का प्लान बनाया। इस प्लान में सौरभ भारद्वाज को भी शामिल कर लिया।

फ्लैट पर बुलाया, गैंगरेप के बाद की हत्या
दिनेश ने अपनी गर्लफ्रेंड की दक्षिणपुरी में रहने वाली सहेली को जॉब दिलाने के बहाने 25 फरवरी को एक फ्लैट पर बुलाया। यहां धीरेंद्र, दिनेश और सौरभ ने लड़की को बंधक बनाकर गैंगरेप किया और हत्या कर दी। इसके एक टैक्सी को किराए पर लेकर रहीमुद्दीन उर्फ रहीम और चंद्रकेश उर्फ बंटी को 4 हजार रुपए का लालच देकर बॉडी को अगले दिन सरिता विहार इलाके में फेंक दिया गया।

लड़की के पैंट से मिला था नोट
बता दें, युवती के पैंट में एक नोट मिला था, जिसमें उसके साथ अश्लील हरकत और न्यूड वीडियो बनाए जाने की बात लिखी थी। नोट में तीन लोगों के नाम भी लिखे थे। पुलिस ने मामले की जांच की। युवती की फोन कॉल्स डीटेल्स खंगाले और आरोपियों तक पहुंच गई।
-
Delhi-Dehradun Corridor पर CM रेखा गुप्ता का बड़ा बयान, बताया कैसे बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर -
नई दिल्ली पुलिस ने फर्जी न्यायिक अधिकारी अरेस्ट -
Delhi News: अंबेडकर जयंती पर दिल्ली में बड़ा ऐलान! CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किए Water ATM, कैसे मिलेगा लाभ? -
Delhi Aaj Kya Khula Kya Bandh: अंबेडकर जयंती पर क्या खुला-क्या बंद? ट्रैफिक और मेट्रो को लेकर ये है अपडेट -
Delhi Dehradun Expressway: ₹11,800 करोड़ की लागत, 4 फेज और ढाई घंटे का सफर, एक्सप्रेसवे की खास बातें -
Nari Shakti Vandan: 'बेटी बचाओ' से 'बेटी बढ़ाओ' तक, सीएम रेखा गुप्ता ने बताया नारी शक्ति का नया दौर -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications