'मुझे पद की कोई चाहत नहीं', तिहाड़ से बाहर आए मनीष सिसोदिया ने क्यों कहा ऐसा?

'मुझे पद की कोई चाहत नहीं', तिहाड़ से बाहर आए मनीष सिसोदिया ने क्यों कहा ऐसा?

Manish Sisodia News: मनीष सिसोदिया 17 महीने बाद तिहाड़ जेल से बाहर आ चुके हैं। उनकी रिहाई के बाद एक बार फिर से सवाल खड़ा हो गया है कि क्या वह फिर से डिप्टी सीएम का पद संभाल सकते है या फिर इस बार उनकी भूमिका अलग होगी। अब खुद इस सवाल का जवाब मनीष सिसोदिया ने दे दिया है।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए दिल्ली के पूर् डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसोदिया ने कहा, 'मुझे पद की कोई चाहत नहीं है।' उन्होंने कहा कि पार्टी में मेरी भूमिका पार्टी के नेताओं से बात करते तय होती है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तय करते हैं। अभी पार्टी के नेताओं के साथ बात करके ये तय हुआ है कि मैं गली-गली में लोगों के बीच जाऊं।

Manish Sisodia news

दरअसल, समय से पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई। चुनावी सुगबुगाहट के बीच आम आदमी पार्टी ने अभी चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इस बीच मनीष सिसोदिया की भूमिका को लेकर भी सवाल उठने लगे है। इस बात का जवाब मनीष सिसोदिया ने कहा, 'अभी पार्टी के नेताओं के साथ बात करके ये तय हुआ है कि मैं गली-गली में लोगों के बीच जाऊं। पद यात्राएं करूं।'

उन्होंने कहा कि मैं कुछ भी करने को तैयार हूं। पार्टी के सभी नेता बहुत समझदार लोग हैं, मेरी अपनी अभी कोई व्यक्तिगत पसंद नहीं है। हो सकता है कि मैं एकाध महीने पहले आता तो सोचना कि जो छोड़कर गया था उसी को पकड़ लेता हूं। लेकिन अभी मैं देख रहा हूं कि वो काम बहुत तेजी से चल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+