Coronavirus: महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार दिल्ली में कोरोना का एक भी केस नहीं आया सामने
कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार दिल्ली में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 931 सैंपल टेस्ट किए गए हैं

Coronavirus: पिछले कुछ समय से कोरोना के मामले भारत में लगातार कम हो रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के एक भी मामले सामने नहीं आए हैं और ना ही कोरोना से किसी की मौत हुई है। अहम बात है कि जबसे कोरोना शुरू हुआ है उसके बाद ऐसा पहली बार है जब दिल्ली में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। दिल्ली में कोरोना पॉजिटिविटी रेट अब जीरो प्रतिशत है। दिल्ली में अब कोरोना के सिर्फ 10 सक्रिय केस बचे हैं।
दिल्ली में कोरोना का जो बुलेटिन जारी किया गया है उसके अनुसार दिल्ली में कोरोना से अबतक 1980781 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना से अभी तक कुल 26522 लोगों की जान जा चुकी है। देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली में कोरोना वैक्सीन के 150 डोज दी गई है। जिसमे से 15 लोग ऐसे हैं जिन्होंने पहले डोज ली है, 32 लोगों ने दूसरी डोज ली है जबकि 103 लोगों को बूस्टर डोज मिली है। इसके साथ ही दिल्ली में अभी तक कोरोना वैक्सीन की 37370636 डोज दी जा चुकी है।
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 931 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिसमे से एक भी सैंपल पॉजिटिव नहीं आया है। अभी तक दिल्ली में कोरोना के कुल 40650119 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि दिल्ली में कोरोना की तीन लहर आ चुकी है। कोरोना की पहली लहर के बाद दूसरी डेल्टा की लहर सबसे खतरनाक थी, जोकि वर्ष 2021 में अप्रैल-मई माह में आई थी।












Click it and Unblock the Notifications