दिल्ली में अगले 50 दिन के लिए बंद रहेगा सरिता विहार फ्लाईओवर, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवायजरी
दिल्ली के सरिता विहार फ्लाईओवर में मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। जिसकी वजह से इस फ्लाईओवर को 50 दिन के लिए बंद कर दिया गया है।

दिल्ली में रहने वालों के लिए अगले 50 दिन मुश्किल होने वाले हैं। दरअसल पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट ने मंगलवार को मथुरा रोड पर सरिता विहार फ्लाईओवर को 50 दिन तक बंद करने का फैसला लिया है। यहां पर चार चरण में मरम्मत कार्य शुरू हो रहा है, पुल पर ज्वाइंट को ठीक करने और कॉन्क्रीट स्लैब डालने का काम होगा।
माना जा रहा है कि इस फैसले की वजह से सड़क पर काफी जाम लगेगा और यहां रहने वालों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा। मुख्य रूप से बदरपुर, जैतपुर, कालिंदी कुंज और न्यू फ्रैंड्स कॉलोनी के पास के इलाकों में लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
इस प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारी ने बताया कि आश्रम से बदरपुर के बीच कैरिजवे बुधवार से 1 जुलाई तक बंद रहेगा, इसकी दूसरी ओर का कैरिजवे 2 जुलाई से 26 जुलाई के बीच बंद रहेगा। मरम्मत कार्य के दौरान आधे कैरिजवे को बंद कर दिया जाएगा, जबकि बाकी का रास्ता खुला रहेगा, जहां से गाड़ियां आ जा सकेंगी।
जैसा मार्च माह में चिराग दिल्ली फ्लाईओवर कीम मरम्मत के दौरान हुआ था, वैसा ही यहां पर भी होगा। लिहाजा इस दौरान आधार ट्रैफिक खुलेगा, जबकि आधार बंद रहेगा। यह इसलिए किया जा रहा है ताकि भारी जाम को टाला जा सके।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी इस बाबत एडवायजरी जारी की गई है। जिसमे कहा गया है कि पहले और दूसरे चरण में आश्रम से बदरुपर के बीच वाहन चालक स्लिप रोड से होते हुए नोएडा फ्लाईओवर की ओर जा सकती हैं और मथुरारोड की ओर यू टर्न ले सकते है।
वहीं नोएडा से आने वाले वाहन चालक आश्रम चौक सो दिल्ली-नोएडा-दिल्ली फ्लाईओवर की ओर से जा सकते हैं, बजाए सरिता विहार जाने के। तीसरे और चौथे चरण में वाहन चालक को सुझाव दिया गया है कि वह सरिता विहार फ्लाइओवर के पास से बाएँ होते हुए होटल क्राऊन प्लाजा की ओर जाएं, इसके बाद यहां से दाएं मां आनंदमयी मार्ग को मुड़े और कालकाजी मंदिर पहुंचे, इसके बाद मोदी मिल फ्लाईओवर से मथुरा रोड पहुंचे।
स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस ट्रैफिक एसएस यादव ने कहा कि भारी वाहनों और का इस ओर आना मना है। ट्रैफिक के जवानों की पर्याप्त संख्या में तैनाती की गई है ताकि वह ट्रैफिक को मैनेज कर सके। वरिष्ठ ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों को कहा गया है कि वह ट्रैफिक के मूवमेंट पर नजर रखें और मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश देते रहे।












Click it and Unblock the Notifications