भगवान राम के रास्ते पर चलें तो भारत बनेगा नंबर 1 देश: सीएम केजरीवाल

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के जीवन के आदर्शों का अनुसरण करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर कहा कि यह गर्व की बात है। उनक जीवन सभी समाज के लिए आदर्श है। अगर भगवान राम के रास्ते पर चला जाए तो भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनने से कोई रोक नहीं सकता है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार रामराज्य के सिद्धांतों के तहत कार्य कर रही है। सीएम ने कहा, "अभी कुछ दिन पहले 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा किया गया। यह पूरे देश और विश्व के लिए यह बेहद खुशी और बधाई की बात है। चारों तरफ लोगों ने खूब उत्सव मनाया। बुजुर्गों को हमने तीर्थयात्रा करानी चालू की है।

Delhi CM Kejriwal over Lord Ram

सीएम ने कहा, "आजतक 75 साल में कभी किसी सरकार ने अपने बुजुर्गों के लिए इतना नहीं सोचा होगा। हम अपने बुजुर्गों को रामेश्वरम, शिरडी, पुरी जी, हरिद्वार-ऋृषिकेश, अयोध्या लेकर जाते हैं। ऐसे 12 स्थान हैं, जहां हम बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराने ले जाते हैं। रामायण में श्रवण का जिक्र है, जो अपने माता-पिता को तीर्थयात्रा कराने ले गए थे। बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराने का सबसे अधिक पुण्य मिलता है। बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराते हैं आने-जाने खाने, रहने का का सारा खर्च दिल्ली सरकार उठाती है।"

83 हजार बुजुर्ग कर चुके हैं यात्रा
सीएम केजरीवाल ने बताया कि अब तक 83 हजार बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा कराई जा चुकी है। अयोध्या जी में रामलला जी की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, ऐसे में लोगों में अब वहां जाने की इच्छा सबसे अधिक है। सीएम ने कहा वे भी दिल्ली जाएंगे और परिवार के साथ रामलला दर्शन करेंगे। सीएम मे कहा कि दिल्ली से तीर्थयात्रा के लिए बुजुर्गों को अयोध्या जी तक भेजा जाएगा।

.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+