बाढ़ के चलते दिल्ली के किन-किन इलाकों में बंद किए गए स्कूल, जानिए लेटेस्ट अपडेट

सरकार ने दिल्‍ली के इन सभी

देश की राजधानी दिल्‍ली में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश के चलते कई बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। दिल्‍ली की कई सड़के और कई इलाके पानी में डूबे हुए हैं। कई क्षेत्र ऐसे हैं जहां पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

ऐसे में स्‍कूल में पढ़ने वाले बच्‍चों की सुरक्षा के मद्देनजनर दिल्‍ली सरकार ने कई क्षेत्रों के स्‍कूलों को तत्‍काल प्रभाव से बंद करने का आदेश गुरुवार को जारी किया है। इसके अलावा दिल्‍ली मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार तक विश्‍विद्यालय, कालेजों को बंद करने का आदेश दिया है।

delhi-flood-school-close

सभी स्‍कूल बंद कर दिए जाएं

दिल्‍ली सरकार और शिक्षा निदेशालय ने अपने इस आदेश में कहा है कि दिल्‍ली के निचले इलाके जहां पर बाढ़ का खतरा है, वहां पर बिना किसी सरकारी आदेश की प्रतीक्षा किए बिना तत्‍काल प्रभाव से सभी स्‍कूल बंद कर दिए जाएं। दिल्‍लीी सरकार का ये आदेश सभी सरकारी और प्राइवेट सभी स्‍कूलों के लिए है।

छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का दिया गया है आदेश

शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार ने दिल्‍ली ईस्‍ट, नार्थ ईस्‍ट, साउथ दिल्‍ली, साउथ ईस्‍ट दिल्‍ली और सेन्‍ट्रल दिल्‍ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के प्रमुखों को छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तुरंत सुरक्षा का प्रबंध करने का आदेश दिया है।

सरकार और दिल्‍ली सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि जिस इलाकों में यमुना नदी का पानी खतरे को पार कर गया है, उनके किनारे के कुछ निचले इलाकों को चिह्नित करें और उन्‍हें तुरंत बंद करें।

रविवार तक बंद रहेंगे सभी स्‍कूल, कॉलेज और विश्‍वविद्यालय

यमुना नदी में आए प्रलयकारी ऊफान के कारण दिल्‍ली में बाढ़ आ चुकी है। जिसके कारण दिल्‍ली के कई इलाकें जलमग्न हो गए हैं। जिसके चलते दिल्‍ली के सभी स्‍कूल, कॉलेज ओर विश्‍वविद्यालय आगामी रविवार तक बंद करने का आदेश सीएम केजरीवाल ने दिया है।

ऑफिसों को वर्क फ्राम होम करवाने का दिया गया है आदेश

दिल्‍ली के डिसास्‍टर मैंनेजमेंट अथॉरिटी की बैठक में ये निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही दिल्‍ली के ऑफिसों के कर्मचारियेां को वर्क फ्राम होम करवाने का आदेश जारी किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+