दिल्ली के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज रोहित दत्ता ने टीकाकरण को लेकर क्या कहा?
नई दिल्ली। दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहने वाले रोहित दत्ता को भला कौन भूल सकता है। बता दें कि देश की राजधानी दिल्ली में रोहित ही ऐसे पहले व्यक्ति थी, जो सबसे पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे। 1 मार्च 2020 को यानि कि ठीक एक साल पहले रोहित दत्ता का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। उस बात को एक साल हो गया है और अब देश में कोरोना वैक्सीन भी आ चुकी है और वैक्सीन का टीकाकरण अभियान भी चल रहा है तो ऐसे रोहित दत्ता खुद को वैक्सीन का डोज दिए जाने का इंतजार कर रहे हैं। रोहित ने कहा है कि मैं भी इंतजार कर रहा हूं, जैसे ही मेरी बारी आती है तो मैं खुशी से वैक्सीन का टीका लगवाऊंगा।
Recommended Video

देश के हर व्यक्ति को टीकाकरण करवाना चाहिए- रोहित दत्ता
रोहित ने कहा है कि मैं 45 साल का हूं, लेकिन मुझे कोई गंभीर बीमारी नहीं है, इसलिए मैं अभी टीका लगवाने के लिए योग्य व्यक्ति नहीं हूं। रोहित दत्ता का कहना है कि उनके परिवार में जो भी वरिष्ठ नागरिक या फिर 45 वर्ष से अधिक की उम्र वाले गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों का टीकाकरण के लिए आवेदन कर दिया है। उनका कहना है कि सभी को टीका लगवाना चाहिए। वैक्सीन का टीका लगवाना राष्ट्र के लिए, अपने परिवार और खुद के लिए बहुत ही जरूरी है।
इटली से दिल्ली लौटे थे रोहित दत्ता
आपको बता दें कि रोहित दत्ता फरवरी 2020 में इटली से दिल्ली आए थे। दिल्ली आते ही उन्हें हल्का फीवर हुआ था। उस वक्त उन्होंने बुखार को नजरअंदाज कर दिया, लेकिन कुछ दिनों के बाद जब उन्हें अपने बच्चे की बर्थडे पार्टी में फिर से बुखार आया तो उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया। रोहित ने LNJP अस्पताल जाकर कोरोना का टेस्ट कराया और वो संक्रमित निकले। बता दें कि जिस वक्त वो इटली से भारत लौटे थे तो इटली में कोरोना अपने चरम पर था।












Click it and Unblock the Notifications