Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिल्ली में सामने आया व्हाइट फंगस का पहला मामला, कोरोना मरीज की आंत में मिले कई छेद

नई दिल्ली, 27 मई। कोरोना वायरस महामारी से जूझ रही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब व्हाइट फंगस (कैंडिडा) की वजह से आंत में छेद का मामला सामने आया है। सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कोविड मरीज में व्हाइट फंगस पाया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक कैंडिडा की वजह से मरीज की पूरी आंत में अनेकों छेद हो गए हैं। महिला मरीज कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस संक्रमित हुई थी, पिछले साल दिसंबर में स्तन कैंसर के लिए उनका मास्टक्टोमी हुआ था और चार सप्ताह पहले तक उनकी कीमोथेरेपी हुई थी।

Recommended Video

    White Fungus से आंतों में हो गया छेद, Sir Ganga Ram Hospital में आया पहला केस | वनइंडिया हिंदी
    First case of white fungus revealed in Delhi many holes found in corona patient intestine

    49 वर्षीय महिला को गंभीर पेट दर्द, उल्टी और कब्ज की शिकायत के साथ 13 मई को सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) में भर्ती कराया गया था। इंस्टीट्यूट ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी ऐंड पैनक्रिएटिकोबिलेरी साइंसेस के चेयरमैन डॉ. अनिल अरोड़ा ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा, हमारी जानकारी में कोरोना वायरस संक्रमण में व्हाइट फंगस के कारण किसी भी मरीज में आज से पहले भोजन की नली, छोटी आंत, बड़ी आंत में कई छेद होना का मामला कभी सामने नहीं आया।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना की आफत के बीच बढ़ रहे डेंगू के मामले, आम आदमी पार्टी ने एमसीडी को ठहराया जिम्मेदार

    अस्पताल ने एक बयान में कहा, 'पेट के सीटी स्कैन से पेट की गुहा में पानी और हवा का पता चला जो आंतों के छेद का संकेत देता है।' डॉक्टरों ने तुरंत पेट के अंदर एक ट्यूब लगाई और लगभग एक लीटर पित्त के दाग वाले मवाद को बाहर निकाल दिया। सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और लीवर ट्रांसप्लांटेशन विभाग के डॉ. समीरन नंदी के नेतृत्व में सर्जनों की एक टीम ने अगले दिन मरीज की आपातकालीन सर्जरी की। डॉ. नंदी ने कहा, सर्जरी से भोजन नली के निचले सिरे में छिद्र का पता चला। छोटी आंत का एक हिस्सा गैंग्रीन विकसित कर चुका था और बंद हो गया था। फिलहाल महिला मरीज को एंटी फंगल दवाएं दी गईं और अब उनकी हालत बेहतर है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+