दिल्ली: तीस हजारी कोर्ट में फायरिंग, वकीलों की बीच चलीं गोलियां, केस दर्ज
firing at Tis Hazari Court, दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में फायरिंग की घटना सामने आई है। इस फायरिंग में किसी के घायल होने की अभी तक सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि, किसी बात को लेकर वकीलों के बीच हुई बहस हुई, इसी दौरान किसी शख्स ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस मौके पर मौजूद है।
मीडिया रिपोर्टेस के मुताबिक, तीस हजारी में वेस्टर्न विंग चैंबर्स के वकील मनीष शर्मा और अतुल शर्मा के बीच चैंबर बनाने और पार्किंग को लेकर बुधवार को विवाद हो गया। जिसके बाद दो गुट आपस के बीच आपस में गाली-गलौच शुरू हो गया।

इसी बीच मनीष शर्मा ने अपनी पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक कोर्ट के बाहर हुई इस फायरिंग के चलते अफरा-तफरी मच गई। फायरिंग करने वाला वकील मनीष शर्मा दिल्ली बार एसोसिएशन का वाइस प्रेसिडेंट बताया जा रहा है।
फायरिंग की सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सब्जी मंडी पुलिस थाना इलाके में आज दोपहर करीब एक बजकर 35 मिनट पर गोलीबारी की सूचना मिली।जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो पता चला कि वकीलों के दो गुटों ने कथित तौर पर हवाई फायरिंग की है। हालांकि जब तक पुलिस पहुंची तब तक विवाद शांत हो चुका था। दिल्ली पुलिस ने फायरिंग करने वाले वकील के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष केके मनन ने तीस हजारी कोर्ट परिसर में गोलीबारी की घटना की निंदा की है। उन्होंने कहा कि, मामले की विस्तृत जांच की जाएगी। इस बात की जांच की जाएगी कि हथियार लाइसेंसी थे या नहीं। अगर हथियार लाइसेंसी थे, तो भी कोई वकील या कोई अन्य उनका उपयोग अदालत परिसर के अंदर या आसपास इस तरह की हरकत नहीं कर सकता है। फायरिंग की घटना के बाद बार काउंसिल ऑफ दिल्ली ने वकील मनीष शर्मा का लाइसेंस निलंबित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications