Delhi: राजौरी गार्डेन के बर्गर किंग रेस्टोरेंट में गोलीबारी, एक की मौत
देश की राजधानी में सनसनीखेज घटना सामने आई है। राजैरी गार्डन स्थित एक फूड चेन में गोलीबारी की घटना हुई है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि राजौरी गार्डन स्थित बर्गर किंग में फायरिंग की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौक हो गई ङै। पुलिस और क्राइम टीम मौके पर है। घटना की जांच और तथ्यों को इकट्ठा करने के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की भी पड़ताल की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बर्गर किंग रेस्टोरेंट के भीतर गोली चली है। रेस्टोरेंट के अंदर कई राउंड फायरिंग हुई है। गोली लगने के बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
जहां पर यह रेस्टोरेंट है, वह काफी भीड़भाड़ वाला इलाका है। फायरिंग के बाद यहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने यहां आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल शुरू कर दी है।
डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने बताया कि मंगलवार रात तकरीबन पौने दस बजे राजौरी गार्डन थाने में पीएस पर खबर मिली थी, जिसमे बताया गया कि बर्गर किंग में गोलियां चली हैं। जिसके बाद लोकल बीट और स्थानीय थाने के स्टाफ ने कार्रवाई की। घटना सत्य पाए जाने पर सभी टीमों को यहां भेजा गया।
अभी तक जो जानकारी मिली है उसमे तकरीबन 10 या उससे अधिक राउंड फायर हुए हैं। एक व्यक्ति की मौत हुई है। व्यक्ति की पहचान और जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है उसके लिए टीम का गठन किया गया है। हम सभी सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रहे हैं और मामले की पड़ताल कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi | An incident of the firing has been reported in Burger King, Rajouri Garden. One person has died in the incident. Police and the Crime Team are on the spot. Teams have been formed to gather information and check CCTV cameras. Further investigation is underway:… pic.twitter.com/RW6ospemQ5
— ANI (@ANI) June 18, 2024












Click it and Unblock the Notifications