Delhi: क्रॉकरी फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग, दमकल की 23 गाड़ियां पहुंची
नई दिल्ली, 10 जून। दिल्ली के हमीदपुर इलाके में एक कालीन और क्रॉकरी फैक्ट्री के गोदाम में आज शाम आग लग गई। आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की 23 गाड़ियां मौजूद हैं। फिलहाल अग्निशम विभाग का अभियान जारी है।

दिल्ली फायर सर्विस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि गोदाम में कारपेट, क्राकरी और कई तरह का सामान मौजूद थे। बताया जा रहा है की कंपनी के पास को फायर फाइटिंग का कोई सिस्टम नहीं थी। जिसके चलते शुरुआत में आग पर काबू नहीं पाया जा सका। हलांकि अब तक घटना में अब तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
दिल्ली अग्निशमन सेवा मंडल अधिकारी एसके दुआ ने बताया कि दमकल की 23 गाड़ियां बुझाने का काम कर रही हैं। यह अलग-अलग चीजों का गोदाम है। उन्होंने दमकल विभाग से एनओसी नहीं ली है और न ही उनके पास आग बुझाने की कोई व्यवस्था है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications