दिल्ली: जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में आग, 93 वाहनों को नुकसान

नई दिल्ली, 8 जून: राजधानी में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां जामिया नगर की इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग में भीषण आग लग गई। आनन-फानन में पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर तो नहीं है, लेकिन बड़ी संख्या में वाहनों को नुकसान पहुंचा। दिल्ली पुलिस की एक टीम हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Jamia Nagar

जानकारी के मुताबिक जामिया नगर में एक इलेक्ट्रिक मोटर पार्किंग बनी है, जहां पर ई-रिक्शा को चार्ज किया जाता है। बुधवार सुबह वहां से धुंआ निकलता देखा गया, जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक भीषण आग लग गई। घटना की खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को काबू में किया। दिल्ली फायर ब्रिगेड सर्विस के मुताबिक इस घटना में 10 कार, 1 मोटरसाइकिल, 2 स्कूटी, 30 नए ई-रिक्शा और 50 पुराने ई-रिक्शा को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात ये रही कि घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ।

गृह मंत्रालय के दफ्तर में भी आग
वहीं दूसरी ओर गृह मंत्रालय के दफ्तर में भी देर रात आ लग गई। जानकारी के मुताबिक रात 12 बजकर 18 मिनट पर फर्स्ट फ्लोर से धुंआ निकलता देखा गया, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। चश्मदीदों के मुताबिक आग रूम नम्बर 82 A और B में लगी थी, जो टेलीफोन एक्सचेंज का दफ्तर है। दिल्ली पुलिस की टीम मामला दर्ज कर हादसे की वजह पता लगाने की कोशिश कर रही है।

गर्मी की वजह से बढ़ीं घटनाएं
आपको बता दें कि गर्मी बढ़ने पर इलेक्ट्रिक उपकरण ज्यादा गर्म होते हैं, जिस वजह से शॉर्ट सर्किट की घटनाएं बढ़ती जाती हैं। इस वजह से अगर आपके घर में भारी इलेक्ट्रिक उपकरण हैं, तो वक्त-वक्त पर उसकी जांच करते रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+