दिल्ली: पीवीसी मार्किट के एक गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली, 11 जुलाई: राजधानी दिल्ली के टिकरी कलां में एक गोदाम में भीषण आग लग गई है। यहां की पीवीसी मार्केट में बने एक गोदाम में रविवार देर रात आग लगी है। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग की 26 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। आग लगने से किसी जनहानि की खबर नहीं है।

delhi fire

दिल्ली फायर सर्विस की ओर से बताया गया है कि जिस गोदाम में आग लगी है, वो टीकरी कलां के पीवीसी मार्किट में खुले इलाके में है। 2 फाय टेंड आग पर काबू के लिए लगाए गए हैं। अभी तक किसी की मौत या किसी के झुलसने की जानकारी नहीं है। आग की सूचना पर स्थानीय प्रशासन भी मौके पर पहुंचा है। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

आग लगने की इस घटना से गोदाम में भारी आर्थिक नुकसान का अनुमान है। गोदाम में आग इतनी भीषण थी कि काफी दूस से धुंएं और लपटों को देखा जा सकता था। तस्वीरों में भी आग की भयावहता देखी जा सकती है। आग लगने से आसपास के इलाके में भीअफरा तफरी का माहौल देखा गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+