दिल्ली में शुरू हुई सिर्फ महिलाओं के लिए बनीं फैमिना आर्ट गैलरी
गैलरी का उद्देश्य युवा महिला कलाकारों को एक मंच प्रदान करना ताकि वे दुनिया के सामने अपनी कला को बेहतर तरीके से प्रदर्शित कर सकें।
नई दिल्ली। सामाजिक संस्था बीइंग इंडियन और नारी फाउंडेशन के साझा प्रयास से दिल्ली में पहली बार सिर्फ महिलाओं के लिए किसी आर्ट गैलरी की स्थापना की गई है। गैलरी दिल्ली के जसोला स्थित यूएस कॉमप्लेक्स में है और इसका नाम है फैमिनी आर्ट गैलरी। गैलरी का उद्देश्य युवा महिला कलाकारों को एक मंच प्रदान करना ताकि वे दुनिया के सामने अपनी कला को बेहतर तरीके से प्रदर्शित कर सकें।

महिलाओं की इस गैलरी का उद्घाटन हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन दहिया ने किया। सुमन दहिया ने कहा कि सामाजिक संस्था बीइंग इंडियन और नारी फाउंडशन ने युवा महिला कलाकारों के प्रमोशन के लिए फैमिनी आर्ट गैलरी की स्थापना कर बेहतरीन कार्य किया है. इससे देश की प्रतिभाशाली महिला कालाकारों को अपनी कला के प्रदर्शन का लिए नायाब मौका मिलेगा।

लगाए जाएंगे निशुल्क आर्ट कैंप
इस मौके पर बीइंग इंडियन के अध्यक्ष विकास मिश्रा ने कहा कि देश के किसी भी प्रांत और समुदाय की युवा महिला कलाकार निशुल्क इस आर्ट गैलरी में अपनी कला की प्रदर्शनी लगा सकती हैं. नारी फाउंडेशन के अध्यक्ष मनीष सिन्हा ने कहा- हमारी संस्था आर्थिक रुप से कमजोर युवा महिला कालाकारों को हर तरह से मदद करेगी. महिला कलाकारों के उत्थान के लिए समय-समय पर आर्ट कैंप का आयोजन भी किया जाएगा जो निशुल्क होगा।
गैलरी के शुभारंभ पर देश के विभिन्न राज्यों की तीस महिला कलाकारों की पेंटिग प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया है जो 22 अप्रैल तक चलेगी. प्रदर्शनी को देखने के लिए देश के जानेमाने कला समीक्षकों के साथ, भारी तादाद में कला प्रेमी और विभिन्न आर्ट कॉलेजों के स्टूडेंट्स आए थे. प्रदर्शनी की रुपरेखा युवा कलाकार आलिया मरियम और धर्मेन्द्र शर्मा ने फिल्मकार सैमसन जेवियर के साथ तैयार की है।












Click it and Unblock the Notifications