गुरु नानक देव जी की करुणा का अहसास हुआ; गुरुद्वारा रकाबगंज साहब में मत्था टेकने के बाद बोले मनीष सिसोदिया
Guru Nanak Jayanti 2024: गुरु नानक देव की जयंती पर दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुद्वारा रकाबगंज साहब में मत्था टेका और सत्संगत के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने कीर्तन में भी हिस्सा लिया। दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थान पर अपार शांति और गुरु नानक देव जी की करुणा का अहसास हुआ।
सिसोदिया ने कहा, नई दिल्ली के गुरुद्वारा रकाबगंज साहब में मत्था टेका और सत्संगत के दर्शन किए। इस पवित्र स्थान पर अपार शांति और गुरु नानक देव जी की करुणा का अहसास हुआ। गुरु नानक देव जी के उपदेश हमें अहंकार को त्यागने, विनम्रता से जीवन जीने और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देते हैं। गुरु वाणी एक अमृतधारा की तरह है, जो हमारे अंतर्मन को शुद्ध करती है और हमें प्रेम और भाईचारे का पाठ पढ़ाती है।

इससे पहले आप नेता ने अपने एक्स पर भी पोस्ट कर बधाई दी। उन्होंने कहा, श्री गुरु नानक देव जी के 555वें प्रकाश पर्व, कार्तिक पूर्णिमा और देव दीपावली की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। गुरु नानक देव जी का जीवन हमें साहस, सेवा, सद्भाव, और ज्ञान का मार्ग दिखाता है।
उनका संदेश हमें जाति, धर्म और बंधनों से ऊपर उठकर एकता, प्रेम और करुणा की राह पर चलने को प्रेरित करता है। नानक नाम जहाज है, जो जपे सो उतरे पार।" उनके उपदेश हमें सत्य और धर्म की राह पर चलने का संबल प्रदान करते हैं। इस पावन अवसर पर हम सभी उनके विचारों से प्रेरणा लें और समाज में शांति, ज्ञान, और खुशहाली का प्रकाश फैलाएं। त्रिपुरारी भगवान से यही प्रार्थना है कि इस देव दीपावली पर हर घर से अंधकार का नाश हो और सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और शांति का प्रकाश आए।
सीएम आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने मत्था टेका
बता दें कि प्रकाश पर्व के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और पूर्व मुख्यमंत्री अरिंवद केजरीवाल ने भी गुरुद्वारा रकाबगंज साहब में मत्था टेका और कीर्तन भजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया।












Click it and Unblock the Notifications