'INDIA' को लेकर झुंझलाहट, इसलिए PM ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, AAP सांसद संजय सिंह का दावा

आप नेता संजय सिंह ने भाजपा पर बड़े आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा भाजपा ये नहीं चाहती कि सभी समान अधिकार मिले और शिक्षा बेहतर हो। संसद के विशेष सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि अपनी डर की वजह से केंद्र ने ये निर्णय लिया है।

अगले साल यानी 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले केंद्र ने 18 से 22 सितंबर के बीच संसद का विशेष सत्र बुलाया है। जिसको लेकर विपक्षी दलों ने कई सवाल खड़े किए हैं। पहले कांग्रेस समेत अन्य कई दलों की ओर संसद के विशेष सत्र के ऐलान की तरीके पर सवाल उठाया, इसके बाद अब दावा किया जा रहा है कि बीजेपी ने डर की वजह से ये निर्णय लिया है।

आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ये चाहते हैं कि सभी देशवासियों को एक जैसी शिक्षा मिले। सभी को समान अधिकार मिले। वहां आप सांसद ने दाव किया कि अब आगामी चुनाव को देखते हुए आईएडीएआई गठबंधन का डर भाजपा को सता रहा है। विशेष सत्र की घोषणा भी इसी डर का ही परिणाम है।

आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने कहा कि सीएम अरविंद केजरीवाल का सपना है। वे चाहते हैं कि देश में एक जैसी शिक्षा है। गरीब का बच्चा हो या फिर अडानी, अंबानी जैसे अमीर का बच्चा हो सबके लिए एक जैसी शिक्षा उपलब्ध होनी चाहिए। इसलिए सीएम ने 'वन नेशन वन एजुकेशन' और वन नेशन वन सिस्टम जैसी कॉन्सेप्ट की बात की थी।

Sanjay Singh over Special Session

वहीं विशेष सत्र को लेकर कहा कि भाजपा में आईएनडीएआई गठबंधन के बनने से झुंझलाहट है, जिसके कारण ये 'नकली बहस' बुलाई जा रही है। अडानी के करप्शन से से ध्यान भटकाने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, "आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का सपना है कि एक राष्ट्र, एक शिक्षा हो। सभी को समान स्तर की शिक्षा पाने का अधिकार है। यह INDIA गठबंधन का डर है जिसे पीएम ने एक विशेष सत्र के लिए बुलाया है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+