देर से घर लौटी बेटी तो बाप ने चाकू से किया हमला, केस दर्ज
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक शख्स को बेटी का देर से घर आना इतना बुरा लगा कि उसने उस पर चाकू से हमला बोल दिया। घटना में युवती जख्मी हो गई।

पुलिस के मुताबिक, साउथ वेस्ट दिल्ली के पालम इलाके का है। 18 वर्षीय पीड़िता अपनी मौसी से मिलने राज नगर गई थी। जहां से लौटने में उसे देर हो गई। देर रात वह घर लौटी तो उसके पिता ने पहले उसे खूब खरी-खोटी सुनाई और बाद में उस पर किचेन में रखे चाकू से हमला बोल दिया।
गर्दन और पीठ पर मारा चाकू
युवती ने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने उसकी पीठ और गर्दन पर चाकू से हमला किया, जिसमें वह जख्मी हो गई। उसने घटना को लेकर पुलिस से शिकायत की है।
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस
डीसीपी (साउथ वेस्ट) सुरेंद्र कुमार ने बताया, 'युवती की शिकायत पर उसके पिता भवानी शंकर के खिलाफ आईपीसी की धारा 323 और 341 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।'












Click it and Unblock the Notifications