भाजपा की हार पर बोले राकेश टिकैत- सत्ता अहंकारी, पूंजीपतियों की वफादार हो, तो जनता यूं सबक सिखाती है
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और केरल समेत कई राज्यों के विधानसभा चुनाव हारी भाजपा को लेकर उसके विरोधी दलों की त्यौरी चढ़ गई हैं। किसान आंदोलनकारी भी भाजपा की हार का जश्न मना रहे हैं। आज किसान नेता राकेश टिकैत ने भाजपा को आड़े हाथों लिया। टिकैत ने अपने आॅफिशियल ट्विटर अकाउंट पर लिखा- "जब सत्ता अहंकारी,निरंकुश और पूंजीपतियों की वफादार हो जाये, तो जनता के पास वोट की चोट की ताकत ही सत्ता को सबक सिखाती है।"

टिकैत ने इसी के साथ पश्चिम बंगाल के मतदाताओं का आभार भी जताया। साथ ही वहां के मौजूदा सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई भी दी। टिकैत ने लिखा, "बंगाल के सम्मानित मतदाताओं का आभार। ममता जी को जीत की हार्दिक बधाई।" इसके अलावा उन्होंने #KhelaHobe हैशटैग भी इस्तेमाल किया। ममता बनर्जी को टैग भी किया। उनकी एक तस्वीर भी पोस्ट की।

मालूम हो कि, टिकैत फसल कटाई के इन दिनों भी किसान आंदोलन को जीवंत रखने के लिए लगातार सक्रिय हैं। वह भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता हैं। उन्होंने दो रोज पहले ही किसान आंदोलन को लेकर रूख स्पष्ट किया था। उन्होने कहा था, "यह लड़ाई लंबी चलेगी। पर कितने महीने चलेगी, कोई नहीं जानता। लेकिन एक चीज़ तय है कि किसान इसे बिना जीते वापस नहीं जाएंगे।"
इससे पहले किसान-प्रदर्शनकारियों को हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर खाली करने के सरकार के आवाह्न पर टिकैत ने सीधा जवाब दिया था। टिकैत ने कहा था कि, कोरोना किसानों की वजह से नहीं फैल रहा जो घरों को वापस चले जाएं। उन्होंने कहा कि, यह सरकार की चाल है। मैं पूछता हूं कि जहां किसान मीटिंग करना चाहता है वहां कोरोना है, जहां चुनाव है वहां कोरोना नहीं है।"
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications