'ये तस्वीर देख आंखें नम हैं', मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत पर बोले राघव चड्ढा
Raghav Chadha on Manish Sisodia Meet His Wife: दिल्ली शराब घोटाले मामले में तिहाड़ जेल में बंद मनीष सिसोदिया को अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत मिली है। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद राघव चड्ढा ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा कि ये तस्वीर देख आंखें नम हैं। आज मनीष सिसोदिया जी को कुछ घंटों के लिए अपनी बीमार पत्नी से मिलने की इजाजत मिली।
राघव चड्ढा ने कहा कि मनीष सिसोदिया कल अपने घर दीपावली पर दीपक नहीं जला पाएंगे, लेकिन दिल्ली के लाखों बच्चों के भविष्य को जरूर उन्होंने रौशन किया है। उन्होंने कहा कि असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म हमेशा विजयी होता है। ये जुल्म खत्म होगा। मनीष जी वापस लौटेंगे।

बता दें कि राउज एवेन्यू कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद दिल्ली पुलिस शनिवार 11 नवंबर को आप नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को उनकी बीमार पत्नी से मिलवाने के लाई है। मनीष सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से उस परिसर में मिल रहे हैं, जो अब अधिकारिक तौर पर दिल्ली की मंत्री आतिशी को आवंटित किया गया है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, यह परिसर पहले मनीष सिसोदिया को आवंटित किया गया था। यहीं पर मनीष सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मिल सकते है। क्योंकि, राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया को अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए 6 घंटे की इजाजत दी थी।
बता दें कि यह मुलाकात पुलिस के पहरे में होगी और इस दौरान सिसोदिया मीडिया से बातचीत नहीं कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को एक अर्जी देकर पांच दिनों की अवधि के लिए अपनी पत्नी से मिलने की इजाजत मांगी थी।
यह भी पढ़ें- बीमार पत्नी से मिलने जेल से घर पहुंचे मनीष सिसोदिया, कोर्ट ने 6 घंटे की दी है अनुमति












Click it and Unblock the Notifications