Arvind Kejriwal Arrest: सीएम भगवंत मान ने केजरीवाल से तिहाड़ जेल में की मुलाकत, दुखी होकर सीएम का बताया हाल
Arvind Kejriwal Arrest: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात की। तिहाड़ जेल प्रशासन ने सीएम भगवंत मान को मिलने की अनुमति थी। इसके बाद आज पंजाब सीएम मान दिल्ली के सीएम केजरीवाल से मिलने पहुंचे हैं।
बता दें कि दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली सीएम केजरीवाल को 21 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली सीएम आवास से उनको अरेस्ट किया था। ईडी की मांग पर सीएम केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके बाद से वे तिहाड़ जेल में बंद है। आम आदमी पार्टी लगातार सीएम केजरीवाल को गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली और पंजाब में सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से तिहाड़ जेल में मुलाकात के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बेहद भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि आधे घंटे की मुलाकात थी। जैसे ही मैं मुलाकात के लिए कुर्सी पर बैठा तो बहुत दुख हुआ दिल को। उनको हार्डकोर अपराधियों जैसी सुविधाएं भी नहीं दी जा रही है। उनका कसूर क्या है। उन्होंने बिजली फ्री की। उन्होंने मोहल्ला क्लीनिक बना दिए। उन्होंने स्कूल बना दिए। क्या यही उनका कसूर है। उनके साथ ऐसे बर्ताव किया जा रहा है। जैसे देश का बहुत बड़ा आतंकवादी पकड़ लिया हो।
सीएम भगवंत मान ने जेल का मैनुअल दिखाते हुए कहा कि इससे पहले पी. चिदंबरम जब जेल में थे और सोनिया गांधी उनसे मुलाकात करने आती थी तो उन्हें कमरे में बिठाकर वन-टू-वन बात कराई जाती थी। जेल प्रशासन ने आज मेरी शीशे के पास उनसे बात कराई। जैसे कोई वह बहुत बड़े अपराधी हो। अनीति की हद हो गई है। शीशा भी बहुत गंदा था। एक दूसरे की शक्ल भी नजर नहीं आ रही थी। अरविंद केजरीवाल एक ईमानदार नेता है। उन्होंने पारदर्शी तरीके से राजनीति की है।
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भावुक होते हुए कहा कि मुझे थोड़ा समय लगा। अपने आप को संभालने में। अरविंद केजरीवाल से जब मैं उनके हाल पूछे तो उन्होंने कहा मेरी चिंता मत करो। उन्होंने मुझे पंजाब का हाल पूछा। पंजाब में स्कूल बन रहे हैं अच्छे। गेहूं की फसल को उठाने के लिए मंडियों में प्रबंध हो गए। पंजाब में आम आदमी क्लिनिक अच्छे चल रहे हैं। बिजली फ्री मिल रही है। हम लोग काम की राजनीति करते हैं। हम नाम की राजनीति नहीं करते हैं।
उन्होंने कहा कि मैंने अरविंद केजरीवाल को बताया कि पंजाब में भी अच्छा माहौल है। असम भी जाकर आया हूं। कल गुजरात जाऊंगा। दिल्ली में भी प्रचार करूंगा। कुरुक्षेत्र गया हूं। आम आदमी पार्टी एक सोच का नाम है। अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति को तो गिरफ्तार कर लोगे। लेकिन सोच को कैसे करोगे।
केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पार्टी में खलबली के सवाल पर उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अनुशासित पार्टी है। हमारी पूरी पार्टी एक साथ है। चट्टान की तरह हम अरविंद केजरीवाल के साथ खड़े हैं। अरविंद केजरीवाल जल्दी ही बाहर आएंगे। 4 जून को जब चुनाव परिणाम आएंगे तो आम आदमी पार्टी देश में एक बहुत बड़ी शक्ति बनकर उभरेगी।












Click it and Unblock the Notifications