Delhi Excise Policy Case: सीएम केजरीवाल को आज भी राहत नहीं, अब इस तारीख तक रहेंगे न्यायिक हिरासत में

Delhi Excise Policy CBI Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत को 8 अगस्त तक बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि सीएम केजरीवाल को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश किया गया।

मालूम हो कि दिल्ली एक्साइज पॉलिसी में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई जांच चल रही है, इस मामले में दिल्ली के मुखिया केजरीवाल और अन्य अधिकारियों पर वित्तीय लेन-देन में हेरफेर और गलत तरीके से लाभ उठाने जैसे संगीन आरोप लगे हैं।

CM Arvind Kejriwal

सीएम पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी में बदलाव के तहत कुछ विशेष ठेकेदारों और कंपनियों से अनुचित लाभ लिया है ।

इस मामले में सीबीआई ने कई वरिष्ठ अधिकारियों और राजनीतिक व्यक्तियों से पूछताछ की है।हालांकि सीएम केजरीवाल और उनकी पार्टी लगातार इन आरोपों से इनकार कर रही है और उसका कहना है कि केजरीवाल को जानबूझकर फंसाया गया है।

सीएम पर लगे सारे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं: AAP

सीएम पर लगे सारे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं, पार्टी के प्रवक्ताओं का कहना है कि यह भाजपा की एक चाल है जिससे सीएम केजरीवाल की छवि को धूमिल किया जा सके।

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलेगी: भाजपा

जबकि भाजपा ने इस मामले को लेकर आप सरकार पर हमला बोला है। उनका कहना है कि इस जांच से भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को मजबूती मिलेगी और दोषियों को सजा मिलेगी।

इस मामले में अगली सुनवाई 8 अगस्त को

फिलहाल इस मामले में अगली सुनवाई 8 अगस्त को होगी। आपको बता दें कि जेल में रहने के बाद भी अरविंद केजरीवाल ने सीएम की कुर्सी से इस्तीफा नहीं दिया। फिलहाल इस मामले पर पूरे देश की निगाहें लगी हुई । राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इससे दिल्ली की राजनीतिक स्थिति प्रभावित होगी, फिलहाल देखते हैं कि 8 अगस्त को कोर्ट क्या कहती है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+