पूर्व MLA Rajesh Lilothia की पत्नी का भीषण सड़क हादसे में निधन, SUV के टक्कर से कार के परखच्चे उड़े
दिल्ली विधानसभा में पूर्व Congress MLA Rajesh Lilothia की पत्नी मधु लिलोठिया की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार का एक एसयूवी से एक्सीडेंट हुआ। हादसा इतना भयंकर था कि मधु ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश लिलोठिया की पत्नी की मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने जैनुल नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है।

22 साल का है आरोपी
हत्या की आशंका को लेकर डीसीपी नॉर्थ सागर सिंह कलसी ने बताया कि हादसा बहुत गंभीर था। आरोपी 22 साल का है जिसकी शादी नहीं हुई है। कबाड़ी के बिजनेस से जुड़े आरोपी का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।
55 साल की मधु लिलोठिया की मौत के मामले में आरोपी पर खतरनाक ड्राइविंग और लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। IPC की धारा 279 और लापरवाही से किसी की जान लेने के लिए धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस का दावा- 12 घंटे में सुलझाया मामला
पुलिस ने बताया कि 12 जून को तड़के पांच बजे के आसपास रिपोर्ट आई कि हादसे के बाद युवती की बॉडी लाई गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। पहली नजर में लगा कि गाड़ी खुद ही हादसे का शिकार हुई। 12 घंटे की तफ्तीश के बाद केस सॉल्व कर लिया गया है।
सोमवार तड़के हुई मौत
डीसीपी के अनुसार, कश्मीरी गेट थाने में सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर से फोन किया गया, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की गहन पड़ताल की। जिससे मामले का पर्दाफाश हुआ।
SUV ने दाहिनी तरफ से टक्कर मारी
उन्होंने कहा, महिला गाड़ी खुद ड्राइव कर रही थी। घर लौटते समय कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेश लिलोठिया की पत्नी मधु लिलोठिया की कार को एक एसयूवी ने दाहिनी तरफ से जोरदार टक्कर मारी। एक्सीडेंट में महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
सीलमपुर का है आरोपी
पुलिस ने कहा, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी पहचान न्यू सीलमपुर निवासी जैनुल के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया टक्कर साइड से हुई है। पुलिस मौत या हत्या दोनों पहलुओं पर आगे की जांच कर रही है। SUV का फॉरेसंकि टेस्ट कराया जाना है।












Click it and Unblock the Notifications