'विधायक तक का टिकट तक नहीं मिलता', ऐसा क्यों बोलीं सीएम आतिशी
CM Atishi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर वो किसी और पार्टी में होतीं तो मुख्यमंत्री तो छोड़िए, उन्हें विधायक तक का टिकट तक नहीं मिलता।
आतिशी ने मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर कहा, जिसमें काबिलियत है, पार्टी ने उसे आगे बढ़ने का मौका दिया। मेरे जैसे आदमी को मुख्यमंत्री बनाया गया, यह सिर्फ आम आदमी पार्टी में ही संभव है। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव और अरविंद केजरीवाल कई अहम बातें कही।

साथ ही आतिशी ने बताया कि लोकसभा चुनाव में पार्टी खाता क्यों नहीं खोल पाई। किन वजहों से एक भी सीट आप के खाते में नहीं आई। इंडिया गठबंधन पर सवाल उठाते हुए उन्होंने बड़े खुलासे भी किए।
केजरीवाल ही सीएम होंगे
आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोग चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बनें। दिल्ली में स्कूल अस्पताल और बिजली के मामले में जो डिलेवर किया है, वह अरविंद केजरीवाल के अलावा कोई नहीं कर सकता। मैं दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी की संरक्षक हूं। वो कुर्सी दिल्ली के मुख्यमंत्री की है। आगामी विधानसभा चुनाव में अरविंद ही दिल्ली के मुख्यमंत्री होंगे।
आगे आतिशी ने मुफ्त की योजनाओं को लेकर कहा, दिल्ली सरकार सब फ्री देने के बाद भी मुनाफे में चलती है। हम मुफ्त में इसलिए दे रहे हैं क्योंकि हम ईमानदारी से सरकार चलाते हैं। आज के दिन मे 11 लाख महिलाएं फ्री बस कि सुविधा के लाभ उठाती है।












Click it and Unblock the Notifications