पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली को बताया'गैस चैंबर', आप सरकार को घेरा तो अरविंद केजरीवाल ने पीएम पर साधा निशाना
पर्यावरण मंत्री ने दिल्ली को बताया'गैस चैंबर', आप सरकार को घेरा तो अरविंद केजरीवाल ने पीएम पर साधा निशाना
Delhi pollution: देश की राजधानी दिल्ली में प्रदूषण स्तर तेजी से बढ़ रहा है। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण स्तर को लेकर लगातार आम आदमी पार्टी की सरकार घिर रही है। वहीं बुधवार को केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली गैस चैंबर में तब्दील हो चुका है। जिसका जवाब देते हुए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरते हुए उनसे सवाल किया है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने आप पर लगाए ये आरोप
दरअसल, पर्यावरण मंत्री ने अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा दिल्ली को "गैस चैंबर" में बदलने के लिए आप सरकार जिम्मेदार है। इसके साथ ही मोदी कैबिनेट के मंत्री ने आप सरकार पर "घोटाले" का आरोप लगाया।
आग लगाने की घटनाओं में 19% से अधिक की वृद्धि हुई है
इसके साथ ही पर्यावरण मंत्री ने बताया कि पंजाब जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है वहां 2021 में खेत में आग लगाने की घटनाओं में 19% से अधिक की वृद्धि हुई है। जबकि पंजाब से सटे हुए उसके पड़ोसी राज्य हरियाणा में 30.6% की गिरावट देखी गई है। उन्होंने ट्टीट में लिखा आज ही पंजाब में 3,634 आग लगाई है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि कौन दिल्ली को गैस चैंबर में बदल दिया है।
मंत्री ने आप सरकार पर घोटाले का लगाया आरोप
मंत्री ने आगे आप पर आरोप लगया कि घोटाला वहां है जहां आप है। पिछले 5 वर्षों में केंद्र सरकार ने पंजाब को फसल के अवशेष का प्रबंधन करने वाली मशीनों के लिए 1,347 करोड़ दिए। राज्य ने 1,20,000 मशीनें खरीदीं। उनमें से 11,275 मशीनें गायब हो गई हैं। धन का उपयोग स्पष्ट अक्षमता दिखाता है। पिछले साल, 212 करोड़ अव्ययित रह गए थे। इस साल, केंद्र सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों के लिए पंजाब को 280 करोड़ रुपये दिए। कुल मिलाकर 492 करोड़ उपलब्ध थे लेकिन घोटाला किया गया। इसके अलावा केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाा साधा।
Sample this: As of today, Punjab, a state run by the AAP government, has seen an over 19% rise in farm fires over 2021. Haryana has seen a 30.6% drop.
Just today, Punjab saw 3,634 fires.
There is no doubt over who has turned Delhi into a gas chamber.
Wondering how? Read on... pic.twitter.com/Nh8fYN9gnf
— Bhupender Yadav (@byadavbjp) November 2, 2022
केजरीवाल ने सीधा पीएम से पूछा ये सवाल
पर्यावरण मंत्री के आरोप के बाद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने सीधा पीएम मोदी को घेरते हुए उनसे सवाल कर दिया। उन्होंने अपने ट्टीट में लिखा "प्रदूषण पूरे उत्तर भारत की समस्या है। यूपी, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश। एयर क्वालिटी इनडेक्स (एक्यूआई) लगभग हर जगह समान है। क्या दिल्ली-पंजाब ने पूरे देश में प्रदूषण फैलाया? पीएम इस पर सभी राज्यों की बैठक क्यों नहीं बुला रहे हैं?"












Click it and Unblock the Notifications