Delhi Pollution: ऑड-ईवन के बाद एक और बड़ा फैसला, दूसरे राज्यों की रजिस्टर्ड कैब की एंट्री बैन
Delhi Pollution Cab Ban: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर कंट्रोल करने के लिए ऑड-ईवन के बाद अब केजरीवाल सरकार ने एक और कड़ा फैसला किया है। दिल्ली में राज्य के बाहर रजिस्टर्ड ऐप आधारित टैक्सियों की एंट्री पर रोक लगा दी है।
दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर किया दूसरे राज्यों में रजिस्टर्ड ओला-उबर (Uber OLA) सहित अन्य ऐप बेस्ड कैब की दिल्ली में एंट्री पर रोक लगा दी है।

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सरकार के इस कदम के बारे में जानकारी दी है। जिसके बाद केवल दिल्ली रजिस्टर्ड नंबर प्लेट वाली कैब को ही दिल्ली के भीतर चलने की परमिशन दी जाएगी।
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि बैन का सटीक विवरण शीघ्र ही परिवहन विभाग द्वारा घोषित किया जाएगा। बुधवार (8 नवंबर) की शाम मंत्री गोपाल राय ने घोषणा करते हुए कहा कि बाहर के राज्यों से आने वाले ऐप बेस्ड रजिस्ट्रेशन वाली टैक्सियों पर रोक लगाने का निर्देश परिवहन विभाग को दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा कहा है।
दिल्ली के मंत्री गोपाल राय ने बताया कि नया निर्देश सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद जारी किया जा रहा है कि शहर में केवल एक यात्री के साथ बड़ी संख्या में टैक्सियां या कैब चल रही हैं।
हालांकि दिल्ली सरकार की ओर से इस बारे में कोई लिखित आदेश नहीं जारी किया है। इस नए नियम को कब से लागू किया जाएगा, इसको लेकर भी स्पष्टता नहीं है। इधर, सरकार के इस फैसले से नोएडा और गुड़गांव में नौकरीपेशा लोगों को दिल्ली आने-जाने में खासी परेशानी हो सकती है।
13 नवंबर से ऑड-ईवन लागू
दिल्ली-NCR प्रदूषण की तगड़ी मार झेल रहा है। वायु की गुणवत्ता का स्तर बहुत खराब श्रेणी में चल रहा है, जिसके लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में केजरीवाल सरकार ने अपनी 7 साल पुराने ऑड ईवन फॉर्मूले को 13 नवंबर से दिल्ली में लागू करने का ऐलान किया है।












Click it and Unblock the Notifications