'इस आदमी को CM खट्टर प्रमोट करते हैं', एल्विश यादव पर हुई FIR, भड़कीं स्वाति मालिवाल, लगा रेव पार्टी का आरोप

Elvish Yadav Noida Rave Party: बिग बॉस ओटीटी-2 के विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव पर नोएडा में रेव पार्टी करने के लिए एफआईआर दर्ज की गई है। नोएडा में गुरुवार (02 नवंबर) देर रात पुलिस ने रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया। सांप के जहर से नशा करने और विदेशी लड़कियों को पार्टी बुलाने का भी एल्विश यादव पर आरोप है।

इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने एल्विश यादव और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा है।

Elvish Yadav Noida Rave Party

स्वाति मालिवाय ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, ''अभी खबर में देखा कि यूट्यूबर एल्विश यादव पर FIR हुई है। आरोप है कि एल्विश 'रेव पार्टी' करवाता है, जिसमें नशे के लिए सांप का जहर इस्तेमाल होता है। इस आदमी को हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर मंच से प्रमोट करता है। एक तरफ साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया जैसे टैलेंट सड़कों पर डंडे खाते हैं और हरियाणा सरकार ऐसे लोगों को प्रमोट करती है। इसकी वीडियो में आपको लड़कियों पर अश्लील टिपण्णियां मिलेंगी, गाली गलौज दिखेगी। वोट के लिए नेता कुछ भी कर सकते हैं...।''

रेप पार्टी और 'सांपों के जहर का नशा' के मामले में कैसे फंसे एल्विश यादव?

नोएडा में गुरुवार (02 नवंबर) को रेव पार्टी से जब पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया तो उनसे पूछताछ में एल्विश यादव का नाम सामने आया। आरोपियों ने खुलासा किया कि वे एल्विश यादव की पार्टियों में सांप सप्लाई करते थे।

पीपल फॉर एनिमल (पीएफए) संगठन के पशु कल्याण अधिकारी गौरव गुप्ता द्वारा एल्विश यादव और अन्य कंटेंट क्रिएटरों पर नोएडा के फार्महाउसों में सांपों और सांप के जहर के साथ वीडियो शूट करने का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

पीएफए अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि ये लोग अवैध रूप से रेव पार्टियां आयोजित करते थे, जहां विदेशी महिलाओं को सांप के जहर और अन्य प्रकार की दवाओं का सेवन करने के लिए आमंत्रित किया जाता था।

मेनका गांधी से जुड़े पीएफए को गौरव गुप्ता के दावे की जानकारी मिली और उन्होंने एल्विश यादव से संपर्क किया। जिसके बाद एल्विश यादव ने पीएफए को अपने एजेंट का नंबर दिया, जिससे संपर्क करने पर, वह नोएडा के एक बैंक्वेट हॉल में रेव पार्टी आयोजित करने और वहां सांप लाने के लिए सहमत हो गया।

सूचना वन विभाग के अधिकारियों और नोएडा पुलिस के साथ साझा की गई, जिन्होंने फिर बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा। गिरफ्तार किए गए पांचों लोग दिल्ली के रहने वाले हैं। जिन्होंने पूछताछ में सारी बात कबूल ली है। हालांकि पूरे मामले पर अब तक एल्विश यादव का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+