आर्थिक अपराध शाखा ने निलंबित IPS अधिकारी जीपी सिंह को किया गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
छत्तीसगढ़ के निलंबिच आईपीएर अधिकारी जीपी सिंह को आर्थिक अपराध शाखा ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है।
नई दिल्ली, 11 जनवरी। छत्तीसगढ़ के निलंबिच आईपीएर अधिकारी जीपी सिंह को आर्थिक अपराध शाखा ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें से आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया है। आर्थिक अपराध शाखा ने जीपी सिंह के घर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी की थी, उनके ठिकानों से आय से अधिक संपत्ति के सबूत मिले थे। इसके साथ-साथ उनके घर से बेनामी संपत्ति के भी कुछ दस्तावेज बरामद हुए थे।

दस्तावेजों के आधार पर जीपी के खिलाफ दर्ज हुई थी FIR
दस्तावेजों के आधार पर जीपी सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी। 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी जीपी सिंह दुर्ग संभाग के आइजी रह चुके हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद राज्य सरकार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था।
यह भी पढ़ें: Bigg Boss हुए कोरोना पॉजिटिव, क्या शो में अब सुनाई नहीं देगी बिग बॉस की आवाज?
गिरफ्तारी से बचने के लिए खटखटाया था सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
मालूम हो कि जीपी सिंह ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। मगर सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया। कोर्ट के फैसले के बाद एसीबी, रायपुर पुलिस और आर्थिक अपराध शाखा ने उन्हें खोजना शुरू कर दिया। दिल्ली में उनके ठिकाने का पता चलने के बाद आर्थिक अपराध शाखा ने उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एक टीम भेजी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें तड़के फ्लाइट से दिल्ली से रायपुर लाए जाने की खबर है।












Click it and Unblock the Notifications