AAP के थीम सॉन्ग पर EC ने जताई आपत्ति तो भड़की आतिशी, बोलीं वो तानाशाही करे तो सही और हम सांस ले तो नोटिस
Delhi Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी ने तीन दिन पहले थीम सॉन्ग लॉन्च किया था। आम आदमी पार्टी के थीम सॉग्स पर चुनाव आयोग ने आपत्ति जताई है। चुनाव आयोग की आपत्ति पर दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने भाजपा पर हमला बोला है।

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कहा भाजपा ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करके विपक्षी पार्टियों के नेताओं को जेल में डालते हैं, तब चुनाव आयेा को आपत्ति नहीं होती है लेकिन अगर इसे गाने में लिख दें तो चुनाव आयोग को आपत्ति हो जाती है।
मंत्री आतिशी ने कहा तानाशाही सरकारों में विपक्षी पार्टियों को प्रचार करने से रोका जाता है। आज यही हुआ है, भाजपा के एक और हथियार, चुनाव आयोग ने इस पत्र के माध्यम से आम आदमी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगा दी है। चुनाव आयोग को भाजपा द्वारा रोज़ आचार संहिता का उल्लंघन नहीं दिखता लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता सांस तक लेते हैं तो नोटिस आ जाती है।
आतिशी ने कहा उन्होंने कांग्रेस का अकांउट बंद किया और अब आम आदम पार्टी के कैंपेन सॉग्स पर आपत्ति जताई है। इससे साफ है कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने आशंका जताई कि ऐसा ना हो कि 2024 के चुनाव को लोग ऐसे याद करें कि ये वो चुनाव था।
टज्ञथ्त्श्ज्ञभ् न्ै छज्ञव्ज्ञ लोकतंत्र की हत्या हो गई है। इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या चुनाव आयोग चाहता है कि ईडी और सीबीआई का राजनैतिकरण सामने न आए?
आतिशी ने कहा ऐसे ही तानाशाली सरकारों में विपक्षी पार्टियों को प्रचार करने से रोका जाता है। उन्होंने कहा ऐसे ही चुनाव आयोग के जरिए माध्यम से आप के कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगा दी है। उन्होंने कहा चुनाव आयोग को उनके द्वारा किया गया आचार संहिता का उल्लंघन नहीं दिखता है और हमारे केंपेन सॉग्स पर आपत्ति हो जाती है।
#WATCH दिल्ली: AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा, "... तानाशाही सरकारों में विपक्षी पार्टियों को प्रचार करने से रोका जाता है। आज यही हुआ है, भाजपा के एक और हथियार, चुनाव आयोग ने इस पत्र के माध्यम से आम आदमी पार्टी के कैंपेन सॉन्ग पर रोक लगा दी है... चुनाव आयोग को… pic.twitter.com/FzBY3ZblZg
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2024












Click it and Unblock the Notifications