Air Pollution: दिल्ली की दूषित हवा का असर हो जाएगा बेअसर, पॉल्यूशन से बचने के लिए खाएं ये फूड
Anti Pollution Food: राजधानी दिल्ली सहित आसपास का पूरा इलाकों जहरीला हवा की जद में है। दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता 'बहुत खराब' स्थिति में जा पहुंचा है। बीते कई दिनों से दिल्ली गैस चेबर बना हुआ है। प्रदूषित हवा धुंध के रूप में छाई हुई है। ऐसे में इस दूषित हवा का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है।
दिल्ली में बढ़ता वायु प्रदूषण जान के लिए आफत बना हुआ है। यह धुंध का गुबार लोगों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा रहा है। जहरीला प्रदूषण कई तरह की बीमारियों का शिकार बना रहा है। सांस लेने में दिक्कत से लेकर आंखें में जलने तक हो रही है।

ऐसे में वायु प्रदूषण के असर से बचने के लिए कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनको अपनी डायट में शामिल करना बहुत जरूरी है, जो कि प्रदूषण के असर को काफी हद तक बेअसर करने में सक्षम हैं। ऐसे में जानिए कौन-कौनसी वो चीजें है, जिनको इस दूषित वातारण में खाना जरूरी है।
अदरक का जरूर करें सेवन
अदरक में औषधीय गुण पाए जाते हैं, जिसके सेवन से शरीर का इम्यून सिस्टम स्ट्रोंग होता है, अदरक को काढ़े या चाय में डालकर पीने से कफ की समस्या नहीं होती है। जिसके कारण शरीर के फेफड़े स्वस्थ्य रहते हैं और सांस लेने में दिक्कत और खांसी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है, अदरक को अपने खाने में जरूर लें, यह प्रदूषण से बचाने में भी मदद साबित होती है।
संतरा बढ़ाता है इम्युनिटी
संतरे में विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है और यह इम्यूनिटी बढ़ाने में सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इस फल में इस तरह के एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो शरीर की किसी भी तरह की समस्या को सही करने में हेल्पफुल होते हैं, जिन लोगों की मौसम बदलते ही तबीयत खराब हो जाती है, उन्हें अपनी डाइट में संतरे को जरूर शामिल करना चाहिए।
प्रदूषण से बचाएंगी हरी सब्जियां
शरीर में विटामिन की कमी से कई तरह की बीमारियां होतीं हैं। विटामिन की कमी से शरीर का इम्यून सिस्टम पूरी तरह से बिगड़ जाता है, इसलिए अपनी डाइट में हरी सब्जियों को रोजाना शामिल करें, क्योंकि हरी सब्जियों में कई तरह के पोषक तत्व और विटामिन पाए जाते हैं। ये शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने में मददगार साबित होता है, और प्रदूषण से बचाव करने में बेहद कारगार है।
कफ को ठीक करने में मददगार होती है काली मिर्च
काली मिर्च किसी चमत्कार से कम नहीं है, इसमें कई विटामिस और मिनरल्स पाए जाते हैं। इस औषधीय रूपी काली मिर्च को काढ़े या चाय में मिलाकर पीने से कफ की समस्या दूर होती है। फेफड़ों में जमा कफ आसानी से निकल जाता है। दरअसल काली मिर्च की तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से सर्दियों के मौसम में इसका सेवन करने से सर्दी-खांसी जैसी समस्या से राहत मिलती है। अगर काली मिर्च के पाउडर को रोजाना शहद के साथ मिलाकर खाएं तो प्रदूषण से बचाव होता है।
आंवला में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है विटामिन सी
आंवला में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है। शरीर की इम्युनिटी विटामिन सी से सबसे ज्यादा मजबूत होती है, इसी के साथ-साथ यह प्रदूषण से होने वाले खतरे से बचाने में भी कारगार साबित होती है। अगर व्यक्ति इसको डेली अपनी डाइट में शामिल करे, तो वह कई तरह की बीमारियों से दूर रह सकता है।
गुड़ होता है बेहद सेहतमंद
गुड़ कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। गुड़ खाने से शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है। इसे खाने से शरीर में आयरल की कमी नहीं होती है। जिसकी वजह से ब्लड में ऑक्सीजन सही तरीके से बनती है, जो प्रदूषण से बचने में सबसे ज्यादा मददगार होता है। सर्दियों के मौसम में सर्दी-खासी की समस्या अक्सर होती है। जिसकी वजह से फेफड़ों में कफ जम जाता है। इस कफ को दूर करने के लिए गुड़ का सेवन सबसे सटीक घरेलू इलाज होता है। इसे चाय में डालकर पीने से ज्यादा लाभ होता है।












Click it and Unblock the Notifications