Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 3.3 तीव्रता
Earthquake: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई है। भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र चीन का शिनजियांग क्षेत्र बताया जा रहा है।
वहीं, अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के उल्लास में डूबा दिल्ली-एनसीआर अचानक धरती के कांपने से सहम गई। भूकंप के झटके महसूस करने के बाद तमाम लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक किसी तरह की दिल्ली-एनसीआर में जनहानि की कोई जानकारी नहीं मिली है।

क्यों आता है भूकंप?
भूकंप किसी फाल्ट पर अचानक खिसकने से आता है। टेक्टोनिक प्लेटें हमेशा धीरे-धीरे चलती रहती हैं, लेकिन घर्षण के कारण वे अपने किनारों पर अटक जाती हैं। जब किनारे पर तनाव घर्षण पर हावी हो जाता है, तो एक भूकंप आता है, जो तरंगों में ऊर्जा छोड़ता है, जो पृथ्वी की परत के माध्यम से हमें झटकों के रूप में महसूस होता है।
भूकंप आने पर क्या करें ?
- किसी सुरक्षित स्थान जैसे मेज के नीचे जाएं। इमारत के एक कोने पर झुक जाएं और अपने चेहरे और सिर को अपनी बाहों से ढक लें।
- अपने घर के किसी मजबूत फर्नीचर, कोने या भीतरी दरवाजे के नीचे रहें।
- किसी भी कांच के फर्नीचर/खिड़कियों से दूर रहें जो आप पर गिर सकते हैं।
- गिरते मलबे और कांच से चोट से बचने के लिए अपने सिर को तकिये से ढकें।
- अगर आप बाहर हैं तो जब तक कंपन बंद न हो जाए तब तक वहीं रहें जहां पर हैं।
- पेड़ों, इमारतों या बिजली के कनेक्शन से दूर रहें।
- गैस लाइनों से दूर रहें।
- कार में यात्रा कर रहे हैं, तो तुरंत रुकें और अपने वाहन में ही रहें। भूकंप रुकने पर ही आगे बढ़ें।












Click it and Unblock the Notifications