Swati maliwal के घर पर हमला, गाड़ियों के शीशे तोड़े, बोलीं- कुछ भी कर लो, डरूंगी नहीं
दिल्ला महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल (Swati Maliwal) के घर पर कुछ लोगों ने हमला किया है। आरोप है कि हमलावरों ने घर में घुसकर गाड़ियों में तोड़फोड़, शीशे तोड़ डाले। दिल्ला महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा कि जब ये घटना हुई, उस वक्त वो घर पर नहीं थीं। उन्होंने कहा कि वो इन हरकतों से डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस में करने की बात कही है।
Recommended Video

मैं और मेरी मां दोनो घर पे नहीं थे, वरना पता नहीं क्या होता!
स्वाति मालीवाल ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर कारों में तोड़फोड़ की तस्वीरें शेयर करते हुए ट्वीट किया, "अभी कुछ देर पहले मेरे घर पर कोई हमलावर घुस आया और उसने हमला किया। मेरी और मेरी मां की गाड़ी बुरी तरह से तोड़ दी और घर में घुसने की कोशिश की। शुक्र है मैं और मेरी मां दोनो घर पे नहीं थे, वरना पता नहीं क्या होता! कुछ भी करलो, मैं डरूंगी नहीं।.. @DelhiPolice को कम्प्लेन कर रही हूं।"
पुलिस ने कहा - आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने बताया है कि स्वाति मालीवाल के घर के बाहर 2 गाड़ियों में तोड़फोड़ करने वाला सचिन थाने में डांस कर रहा था, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। बता दें, स्वाति मालीवाल ने बीते दिनों आरोप लगाया था कि उन्हें रेप की धमकियां मिल रही हैं। हाल ही में उन्होंने साजिद खान के खिलाफ केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री को पत्र लिखा था कि साजिद को बिग बॉस से बाहर किया जाए। उसके बाद स्वाति ने ट्वीट करके जानकारी दी थी कि ऐसा करने के बाद उन्हें रेप की धमकियां दी जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications