दिल्ली के प्रसिद्ध रामलीला मैदान के दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे CM केजरीवाल, समिति के अध्यक्ष ने की पुष्टि
नई दिल्ली, 05 अक्टूबर। देशभर में दशहरे का पर्व धूम-धाम के साथ मनाया जा रहा है। इस पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने रावण का वध किया था। इसी क्रम में दिल्ली में लव कुश रामलीला समिति की तरफ से भी दशहरा समारोह, रामलीला मैदान में मनाया जा रहा है। इस प्रसिद्ध रामलीला कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और अभिनेता प्रभास शामिल होंगे। इस बात की जानकारी समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने दी।

लव कुश रामलीला समिति के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि कल हमें एक पत्र मिला, जिसमें कहा गया था कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कुछ अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण समारोह में शामिल नहीं हो सकती हैं। लेकिन कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में साउथ अभिनेता प्रभास भी शामिल होंगे।
आपको बता दें कि रामलीला मैदान में कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब से कुछ देर में रावण का दहन किया जाएगा। अर्जुन कुमार के मुताबिक इससे पहले सिर्फ प्रधानमंत्री ही रावण का पुतला जलाते थे, लेकिन इस बार दो मुख्य अतिथि हैं। हर अतिथि का अपना अलग समय होता है। मुख्यमंत्री का समय अलग होता है और अभिनेता प्रभास का भी अपना अलग समय है। अर्जुन कुमार की मानें तो समिति की तरफ से पुतलों के तीन सेट बनाए गए हैं।
ये भी पढ़ें- रामलीला मैदान के आंदोलन से हुई थी 'आप' की उत्पत्ति, हम लोकतंत्र और संघीय ढांचे को बचाने में जुटे रहेंगे: CM












Click it and Unblock the Notifications